फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: CSK Vs RCB in 2nd qualifier in IPL 8

दो कप्तानों के बीच असली जंगः कौन होगा फाइनल में CSK या RCB

Thu, 21 May 2015 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 May 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
Preview: CSK Vs RCB in 2nd qualifier in IPL 8

आईपीएल-8 अब जबर्दस्त निर्णायक दौर में है, टूर्नामेंट में सिर्फ 2 ही मुकाबले बचे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है लेकिन दूसरी टीम का फैसला अभी होना बाकी है।

विज्ञापन


मुंबई से खिताबी जंग में भिड़ने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीमों के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। दिलचस्प यह है कि इन दोनों टीमों की कमान टीम इंडिया के दो कप्तानों के हाथों में है।
विज्ञापन


चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है जबकि बंगलोर की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं। कोहली की कप्तानी में टीम पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने की राह पर है और उसे यहां तक पहुंचने के लिए दो बाधाएं पार करनी होगी। उसे पहली बाधा चेन्नई की टीम को हराकर फाइनल में पहुंचने का होगा। जहां उसे दूसरी बाधा के रूप में मुंबई इंडियंस की टीम तैयार खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी भले ही चेन्नई टीम की अगुवाई कर रहे हों लेकिन वह यह मैच जहां खेला जाएगा वहां के वह सुपरस्टार हैं और उन्हें अपने दर्शकों से अपार समर्थन मिलने की संभावना है।

मुकाबलों में RCB को दोनों ही बार हरा चुक‌ी है CSK

Preview: CSK Vs RCB in 2nd qualifier in IPL 8

आईपीएल के तीसरे प्लेऑफ मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो धुरंधरों महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी का भी इम्तिहान है। चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच शुक्रवार को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में कड़ा मुकाबला होना, बस तय समझो।

एक तरह दो बार की चैंपियन और पांच बार की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपरकिंग्स है तो दूसरी ओर बंगलोर की टीम जो अपना पहला खिताब जीतने को बेताब है। इस मुकाबले की विजेता टीम का मुकाबला रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा लिहाजा कोई भी टीम कोर-कसर नहीं रखना चाहेगी।

अगर लीग मुकाबलों की बात करें तो धोनी की टीम इस बार दोनों मैचों में कोहली की टीम से जीतने में सफल रही है। फिर रांची में कप्तान धोनी के कारण घरेलू दर्शकों का समर्थन भी चेन्नई के साथ होगा। मगर क्रिकेट वो खेल है जिसमें पिछले रिकॉर्ड या अनुमान नहीं मौजूदा फॉर्म और खास दिन का प्रदर्शन मायने रखता है। कोहली की टीम लीग मुकाबलों में मिले हार का बदला क्वालीफायर में लेने को आतुर होगी।
 
चेन्नई की टीम पहले क्वालीफायर में मुंबई के खिलाफ 25 रनों से पराजित हो गई थी लेकिन चेन्नई की टीम फाइनल में पहुंचने के लिए इस दूसरे मौके को नहीं छोड़ना चाहेगी। कप्तान धोनी अग्रिम मोर्चे पर टीम का नेतृत्व करते हैं चाहे वो बात कप्तानी की हो या बल्लेबाज के रूप में योगदान की। उस मैच में चेन्नई की बल्लेबाजी क्लिक नहीं कर पाई थी खुद कप्तान माही ‘गोल्डन डक’ यानी पहली गेंद पर आउट हो गए थे।

इस अहम मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाज उस कसक को दूर करना चाहेंगे। पहले बल्लेबाजी करने की सूरत में टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी क्योंकि उसे पता है कि बंगलोर में तीन हैवीवेट बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के सामने कोई भी लक्ष्य बौना पड़ सकता है।

चेन्नई को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम की बड़ी कमी खल रही है जो अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। अब माइक हसी, ड्वेन स्मिथ, फैफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, कप्तान धोनी और ब्रावो पर ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है।

गेंदबाजी में अनुभवी आशीष नेहरा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा वैसे रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा और युवा पवन नेगी भी उपयोगी भूमिका निभाते रहे हैं।

RCB के पास हैं आईपीएल-8 के दो शतकवीर बल्लेबाज

Preview: CSK Vs RCB in 2nd qualifier in IPL 8

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम की उम्मीदें बल्लेबाजों पर टिकी हैं। आरसीबी ने एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स को 71 रनों से पराजित किया।

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, मंदीप सिंह और दिनेश कार्तिक समेत कई अच्छे बल्लेबाज टीम के पास हैं। गेल और एबी डीविलियर्स तो इस बार एक-एक शतक भी लगा चुके हैं।

बंगलोर की बल्लेबाजी की गहराई इस बात से भी लगाई जा सकती है कि राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में गेल और कोहली के न चल पाने के बावजूद टीम 180 रन बनाने में सफल रही थी।

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अगुआई में श्रीनाथ अरविंद, हर्षल पटेल और डेविड वेस अच्छा कर रहे हैं। स्पिनर युजवेंद्र तो अब तक 21 विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed