WI Inning
168/5 (17 ov)
Target: 224
Sherfane Rutherford 31(18)*
Keemo Paul 10 (5)
WI need 56 runs in 18 remaining balls
{"_id":"ce5f8612-7387-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"praveen-kumar-suspended-from-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमिजाज प्रवीण विजय हजारे ट्रॉफी से निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बदमिजाज प्रवीण विजय हजारे ट्रॉफी से निलंबित
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sun, 10 Feb 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश के मीडियम पेसर प्रवीण कुमार को कॉरपोरेट ट्रॉफी टूर्नामेंट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में आगामी विजय हजारे ट्रॉफी मैचों से निलंबित कर दिया है। प्रवीण ने बीसीसीआई कॉरपोरेट टूर्नामेंट में इनकम टैक्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए बल्लेबाज अजित अर्गल के साथ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा, ‘प्रवीण को बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें आगामी अंतरराज्यीय विजय हजारे ट्रॉफी मैचों से निलंबित कर दिया गया है।’ प्रवीण पिछले एक साल से अधिक समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और यह निलंबन उनके लिए करारा झटका है।
विज्ञापन
मैच रेफरी की रिपोर्ट के अनुसार प्रवीण ने इन आरोपों को स्वीकार कर लिया था जिसके बाद इस मामले को बीसीसीआई के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया था। मैच रेफरी ने बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि प्रवीण का व्यवहार बेहद आक्रामक है और वह छोटी सी बात पर भी भड़क जाते हैं।
विज्ञापन
प्रवीण पहले भी अपनी तुनकमिजाजी के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। साल 2011 में इंग्लैंड दौरे में प्रवीण सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे थे। प्रवीण ने इस सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच ही खेला है।
आखिर क्या था मामला
गत चार फरवरी को कॉरपोरेट ट्रॉफी में ओएनसीजी के लिए खेलते हुए प्रवीण कुमार 49वें ओवर में इनकम टैक्स के बल्लेबाज अजित अर्गल को गेंदबाजी कर रहे थे। प्रवीण ने अर्गल को एक शॉर्ट बॉल फेंकी। जब अर्गल अंपायर के साथ चेक रहे थे कि यह गेंद नो-बॉल है या नहीं तभी प्रवीण ने अर्गल को गालियां देनी शुरू कर दी।
प्रवीण लगातार अंपायर कमलेश शर्मा और अजीत दातर के खिलाफ भी नाखुशी जताते रहे। जब अंपायर ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने इन शब्दों को फिर से दोहराया। मैच रेफरी धनंजय कुमार सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि प्रवीण मानसिक तौर पर अनफिट हैं और उनका व्यवहार बेहद आक्रामक था।