{"_id":"f385dd32-7130-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"praveen-kumar-abuses-rival-player-in-corporate-trophy-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटली अनफिट हैं प्रवीण कुमारः रेफरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेंटली अनफिट हैं प्रवीण कुमारः रेफरी
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर प्रवीण कुमार बदतमीजी के चलते गंभीर विवाद में फंस गए हैं। प्रवीण पर खेल के दौरान गाली-गलौज करने, हाथापाई करने, और अंपायर से बदतमीज़ी करने के आरोप लगे हैं। उनकी इन हरकतों के चलते उनका क्रिकेट करियर दांव पर लग गया है। प्रवीण की इस हरकत पर मैच रेफरी ने उन्हें मानसिक रूप से अनफिट कर करार दिया है।
विज्ञापन
रेफरी ने बताया प्रवीण को मानसिक अनफिट
अंपायरों की शिकायत के आधार पर रेफरी की ओर से बीसीसीआई को भेजे गए रिपोर्ट में प्रवीण कुमार के मानसिक रूप से अनफिट बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान प्रवीण कुमार बहुत जल्द गुस्सा हो जाते हैं। उन्हें अपने जूनियर खिलाडि़यों का भी ख्याल नहीं रहता। वे मानसिक रूप से अनफिट हैं। इससे पहले के एक मुकाबले में प्रवीण कुमार की दर्शकों के साथ कुछ अनबन हो गई।
विज्ञापन
प्रवीण ने कब दी गाली
प्रवीण ने कब दी गालीबीसीसीआई के कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट के एक मैच में ओएनजीसी और इंकम टैक्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच के 48वें ओवर में ओएनजीसी के गेंदबाज प्रवीण कुमार और इंकम टैक्स के बल्लेबाज अजीतेश अर्गल के बीच कुछ बहस हो गई और नौबत हाथापाई तक उतर आई। इसी दौरान प्रवीण ने अजीतेश को भद्दे इशारे किए और उन पर हाथ छोड़ने की भी कोशिश की। क्रीज पर मौजूद अंपायर ने जब प्रवीण को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें भी गंदी-गंदी गालियां दीं।
विज्ञापन
प्रवीण को कोई पसंद नहीं करता
क्रिकेटर अजितेश और अंपायर कमलेश शर्मा ने रेफरी धनंजय के. सिंह को पत्र लिखकर प्रवीण की इस हरकत की शिकायत की है। पत्र के अनुसार, पहले प्रवीण ने चिल्लाते हुए अजितेश से कहा, '(गाली...) तू बैटिंग कर, अंपायरिंग मत कर...' इसके बाद जब प्रवीण कुमार को रोकने की कोशिश की गई तो वह अंपायरों से बोले, 'वो (गाली...) बैटिंग क्यों नहीं करता...' अंपायरों के खत में यह भी जानकारी दी गई है कि ओवर की पहली बॉल डालने के बाद ही प्रवीण बल्लेबाज के पास गए और उसे सिर व छाती से टक्कर मारी। इस खत में प्रवीण कुमार पर पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाने की सिफारिश करने के साथ-साथ उन्हें चेतावनी देने के लिए भी कहा गया है। अंपायरों ने यहां तक लिखा है कि प्रवीण कुमार को उनकी खुद की टीम के साथी भी पसंद नहीं करते।
प्रवीण ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच एशिया कप में मार्च, 2012 में खेला था, लेकिन अगर ये आरोप सही पाए गए, तो उन्हें लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहना पड़ सकता है।