फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pratika Rawal Who Created History With Highest Odi Knock Know More About Indian Woman Cricketer Ind W vs Ire W

Pratika Rawal: कौन हैं प्रतिका रावल? भारत के लिए बनाया सर्वोच्च वनडे स्कोर, दिग्गजों के क्लब में हुईं शामिल

Wed, 15 Jan 2025 04:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Jan 2025 04:21 PM IST
सार

राजकोट में खेले जा रहे अंतिम मुकाबले में प्रतिका ने 129 गेंदों का सामना किया और 154 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 119.37 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और एक छक्का जड़ा। इसी के साथ वह भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं।

विज्ञापन
Pratika Rawal Who Created History With Highest Odi Knock Know More About Indian Woman Cricketer Ind W vs Ire W
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल ने दमदार प्रदर्शन के बदौलत बुधवार को कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में प्रतिका का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 154 रनों की पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 
विज्ञापन

कौन हैं प्रतिका रावल?
एक सितंबर 2000 को जन्मी प्रतिका दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वह 2021 में सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के दौरान सुर्खियों में आईं थीं। उन्होंने सात मैचों में 247 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 78.41 का रहा था। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज भारत के लिए बतौर ओपनर खेलती हैं। वह मनोविज्ञान की छात्रा हैं। वह जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष प्रदर्शन कर रही हैं, ठीक वैसे ही पढ़ाई में भी टॉपर रही हैं। उन्होंने दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉर्डन स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली के जीएसएस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी उम्र से खेलना शुरू किया क्रिकेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिका ने चार वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता प्रदीप रावल केबल टीवी का काम करते हैं। उनका अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा। उन्होंने बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की। अब उनकी बेटी ने पिता का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। 
विज्ञापन

वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बनीं प्रतिका
राजकोट में खेले गए अंतिम मुकाबले में प्रतिका ने 129 गेंदों का सामना किया और 154 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 119.37 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और एक छक्का जड़ा। इसी के साथ वह भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में शीर्ष पर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2017 में 188 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने भी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डर्बी में 171 रन बनाए थे। 

वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज
स्कोर बल्लेबाज विपक्षी टीम स्थान वर्ष
188 दीप्ति शर्मा आयरलैंड पोटचेफस्ट्रूम 2017
171 हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया डर्बी 2017
154 प्रतिका रावल आयरलैंड राजकोट 2025
143* हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड कैंटरबरी 2022
138* जया शर्मा पाकिस्तान कराची 2005

भारतीय धरती पर खेलते हुए एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाली चौथी बल्लेबाज बनीं प्रतिका
पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाली प्रतिका भारतीय धरती पर खेलते हुए एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाली चौथी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 229 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह मुकाबला 1997 में भारतीय धरती पर खेला गया था। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (173*) हैं जबकि तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर (171) हैं।

अपनी छह वनडे पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज 
प्रतिका ने अपनी शतकीय पारी के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे की अपनी पहली छह पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाली शीर्ष बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया , जिन्होंने 434 रन बनाए थे। वहीं, प्रतिका के नाम 444 रन दर्ज हो गए हैं। 

छह वनडे पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज 
बल्लेबाज टीम रन
प्रतिका रावल भारत 444
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 434
नत्थाकन चंथम थाईलैंड 322
एनिड बेकवेल इंग्लैंड 316
निकोल बोल्टन ऑस्ट्रेलिया 307

मंधाना-प्रतिका की शानदार साझेदारी
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मंधाना तथा प्रतिका ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में मंधाना और प्रतिका दोनों ने शतक जड़े। प्रतिका 129 गेंदों पर 20 चौकों और एक छक्के की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 80 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी की जो वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।  वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पूनम राउत और दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed