{"_id":"65a23e071ea291c6ee048b77","slug":"prasidh-krishna-picks-up-quadriceps-injury-in-karnataka-vs-gujarat-ranji-trophy-match-ind-vs-eng-2024-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: शमी के बाद भारत का एक और गेंदबाज चोटिल, रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से गए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: शमी के बाद भारत का एक और गेंदबाज चोटिल, रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से गए बाहर
Sat, 13 Jan 2024 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:08 PM IST
सार
प्रसिद्ध 2022 में गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। इसकी वजह से वह कई महीनों तक टीम इंडिया से दूर रहे थे और बुमराह के साथ एशिया कप 2023 से ठीक पहले वापसी की थी। अब वह फिर से चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर दोनों टेस्ट खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को पहले दो टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं दी गई। हालांकि, अब उनके बाकी बचे तीन मैचों में वापसी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, शुक्रवार को कर्नाटक और गुजरात के बीच रणजी मैच में वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसकी वजह से वह मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर गए। प्रसिद्ध साल 2022 में भी गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। इसकी वजह से वह कई महीनों तक टीम इंडिया से दूर रहे थे और बुमराह के साथ एशिया कप 2023 से ठीक पहले वापसी की थी। अब वह फिर से चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा, रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध 14.5 ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए। मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने मनन हिंगराजिया और सिद्धार्थ देसाई के विकेट चटकाए जिससे कर्नाटक ने गुजरात को 88 ओवर में 264 रन पर समेट दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रसिद्ध इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे।
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर क्वाड्रिसेप्स की चोटों को ठीक होने में चार से छह सप्ताह लगते हैं, जो उसकी तीव्रता पर निर्भर करता है। कर्नाटक टीम के फिजियो फिलहाल प्रसिद्ध की देखभाल कर रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई से अनुबंधित खिलाड़ी होने के नाते वह इंडिया-ए के सहयोगी स्टाफ से भी सहयोग ले सकते हैं। इंडिया-ए के फीजियो फिलहाल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो दिवसीय मैच के लिए अहमदाबाद में हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध ने स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद भारत के हाल के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 65 की औसत से दो विकेट लिए और 4.64 की इकोनॉमी रेट से भारत के सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे।
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी अभी तक फिट नहीं हुए हैं और विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान यानी तीन तेज गेंदबाजों को चुना गया है। पहले दो टेस्ट हैदराबाद (25 से 29 जनवरी) और विशाखापत्तनम (दो से छह फरवरी) में खेले जाएंगे, जबकि इसके बाद के तीन मुकाबले राजकोट (15 से 19 फरवरी), रांची (23 से 27 फरवरी) और धर्मशाला (सात से 11 मार्च) में होंगे।