फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   prakhar chaturvedi slams 404 runs cooch behar trophy final karnataka vs mumbai People remembered Brian Lara

Prakhar Chaturvedi: कर्नाटक के बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा जैसी पारी, कूचबिहार ट्रॉफी में रच दिया इतिहास

Mon, 15 Jan 2024 08:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Jan 2024 08:28 PM IST
सार

प्रखर की पारी के दम पर कर्नाटक ने अपनी पहली पारी 890 रन पर घोषित की। उसके बल्लेबाजों ने 223 ओवरों का सामना किया और टीम के आठ विकेट गिरे। प्रखर के 400 रन पूरे होते ही टीम ने पारी घोषित करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
prakhar chaturvedi slams 404 runs cooch behar trophy final karnataka vs mumbai People remembered Brian Lara
प्रखर चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट कूचबिहार ट्रॉफी में कर्नाटक के बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में मुंबई के खिलाफ नाबाद 404 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। प्रखर की बल्लेबाजी देखकर सबको लारा की याद आ गई। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों की तुलना कभी नहीं हो सकती है। लारा टेस्ट के महान बल्लेबाजों में एक हैं और प्रखर ने अभी क्रिकेट खेलना शुरू ही किया है।
विज्ञापन


प्रखर ने कर्नाटक के लिए पारी की शुरुआत की और पारी घोषित करने तक नाबाद रहे। उन्होंने 638 गेंदों का सामना करते हुए 46 चौके और तीन छक्के लगाए। वह कूचबिहार ट्रॉफी के फाइनल में एक पारी में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनकी पारी के दम पर कर्नाटक ने अपनी पहली पारी 890 रन पर घोषित की। उसके बल्लेबाजों ने 223 ओवरों का सामना किया और टीम के आठ विकेट गिरे। प्रखर के 400 रन पूरे होते ही टीम ने पारी घोषित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

prakhar chaturvedi slams 404 runs cooch behar trophy final karnataka vs mumbai People remembered Brian Lara
प्रखर चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षिल धर्मानी ने भी कर्नाटक के लिए लगाया शतक
दिलचस्प बात यह है कि इसी मैच में भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने भी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 22 रन बनाए। हर्षिल धर्मानी पारी के दूसरे शतकवीर थे। उन्होंने 228 गेंदों पर 19 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 169 रन बनाए। प्रखर ने दूसरे विकेट के लिए उनके साथ 290 रन जोड़े।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पारी घोषित होने से पहले उन्होंने समर्थ एन के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 163 रन की साझेदारी की।

prakhar chaturvedi slams 404 runs cooch behar trophy final karnataka vs mumbai People remembered Brian Lara
समित द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
समित द्रविड़ ने लिए दो विकेट
जहां तक मैच की बात है तो टूर्नामेंट का फाइनल केएससीए नेवुले स्टेडियम में खेला गया। कर्नाटक ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि उसका यह फैसला गलत साबित हो जाएगा। मुंबई ने पहली पारी में 380 रन बना लिए थे। उसके लिए आयुष म्हात्रे ने 145 रन की पारी खेली। कर्नाटक के लिए समित द्रविड़ ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन



कर्नाटक बना चैंपियन
जब कर्नाटक की बल्लेबाजी शुरू हुई तो प्रखर ने बाकी सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को फीका साबित कर दिया। उन्होंने 404 रन बनाकर अपनी एक अलग पहचान बना ली। उनकी पारी के दम पर कर्नाटक ने पहली पारी में 510 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। चौथे दिन जब कर्नाटक ने पारी घोषित की तो दोनों टीमों ने ड्रॉ पर समझौता करने का फैसला लिया। पहली पारी में बढ़त लेने के कारण कर्नाटक इस सीजन में कूचबिहार ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed