फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pragyan Ojha shine after missed the chance

टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने से नाराज ओझा ने दिया 'जवाब'

Thu, 23 Jul 2015 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Pragyan Ojha shine after missed the chance

भारत-ए के नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ के नए कार्यकाल का दूसरा दिन औसत ही रहा। भारतीय गेंदबाज दिनभर में ऑस्ट्रेलिया-ए के सिर्फ 4 विकेट ही झटक सके।

विज्ञापन


चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत-ए ने अपनी कल की पारी 6 विकेट पर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली। विजय की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 300 रनों के आंकड़े को पार करने में कामयाब रही।
विज्ञापन


श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में चार साल बाद जगह बनाने वाले अमित मिश्रा ने 27 रन बनाए। भारत के 2 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।

विजय से पहले ओपनर लोकेश राहुल ने 96 और कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 55 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से स्टीव ओ कैफे ने 82 रन देकर 6 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन साथी खिलाड़ी अमित मिश्रा के हाथों टीम इंडिया में वापसी का मौका गंवाने वाले फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद शानदार गेंदबाजी की और भारत-ए को मैच में वापस ले आए।

निराश प्रज्ञान ओझा ने तीन झटकों ने किया कमाल

Pragyan Ojha shine after missed the chance

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच जारी 2 चार दिवसीय गैर आधिकारिक‌ टेस्ट मैचों की सीरीज को दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के वास्ते राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका माना जा रहा है।

इस मैच में भारत-ए टीम में शामिल कप्‍तान चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल के अलावा अमित मिश्रा को श्रीलंका में खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि शामिल नहीं किए जाने से निराश गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट झटककर भारत की वापसी करा दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका अभिमन्यु मिथुन ने चौथे ओवर में दे दिया। फिर इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने 50 रनों की साझेदारी कर टीम को संक‌ट से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद ओझा ने ट्रेविस हेड (31), ख्वाजा (25) और निकोलस मैंडिसन (0) को जल्दी-जल्दी आउट कर कंगारू टीम पर दबाव डाल दिया। ओझा ने ख्वाजा और ‌मैंडिसन को 3 गेंदों के अंतर में आउट किया।

दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 185 रन बना लिए थे। पीटर हैंड्सकोंब 75 रन पर खेल रहे थे। हैंड्सकोंब और मार्कस स्टोनिस (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 90 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed