{"_id":"5aa63af94f1c1bb2758b4ef9","slug":"pooja-vastrakar-become-first-woman-cricketer-who-hits-fifty-at-no-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ पूजा वस्त्राकर का नाम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 51 रन की पारी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ पूजा वस्त्राकर का नाम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 51 रन की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
पूजा वस्त्रकर
- फोटो : BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले वन-डे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम की शुरूआत बेहद खराब रही।
विज्ञापन
इस मैच में कंगारू गेंदबाज लगातार अंतराल में विकेट लेते रहे। स्मृति मंधाना (12), कप्तान हमनप्रीत कौर (9), वेदा कृष्णमूर्ति (16) और दीप्ति शर्मा (18) जल्द ही पवेलियन लौट गए। एक समय लगा रहा था कि टीम इंडिया का स्कोर 150 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
हालांकि भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया। इसमें 18 साल की पूजा वस्त्राकर ने अहम भूमिका निभाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में पूजा ने अपने बल्ले से वह कारनामा कर दिखाया जिसे 45 साल के महिला क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
दरअसल पूजा ने इस मैच में 9वें नंबर बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेली। उनसे पहले इस क्रम पर न्यूजीलैंड की लुसी डूलन ने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी और महज 2 रन से अपना अर्धशतक लगाने से चूक गई थीं।
इस मैच में पूजा के अलावा सुषमा वर्मा ने 41 और पूनम राउत ने 37 रन की अहम पारी खेली। फिलहाल खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 201 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं।