{"_id":"fbd34aa6-7b8a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ponting-fined-for-code-of-behaviour-breach","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन के कारण पोंटिंग पर लगा जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आचार संहिता उल्लंघन के कारण पोंटिंग पर लगा जुर्माना
पर्थ/एजेंसी
Updated Wed, 20 Feb 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्मानिया और वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वन-डे मैच के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के कारण पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पर जुर्माना किया गया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोंटिँग पर नियम 1.1 के तहत जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
तस्मानिया की ओर से खेल रहे पोंटिंग मैच में रनआउट करार दिए जाने से काफी खफा हो गए और पेवेलियन लौटने के दौरान उन्होंने अपना बैट हवा में उछाल दिया जो उनसे काफी दूर जाकर गिरा। चूंकि पिछले 18 महीने में पोंटिंग द्वारा पहली बार आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है इसलिए उन्हें 250 डॉलर का ही जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन