{"_id":"5fb95fd50acef47c16236b34","slug":"pondicherry-cricket-association-temporarily-suspends-t20-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से निलंबित किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांडिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से निलंबित किया
Sun, 22 Nov 2020 12:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल किरण बेदी द्वारा थुटीपेट में स्टेडियम के निर्माण को अवैध करार दिए जाने के बाद पांडिचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) को अपने टी-20 लीग को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा है।
विज्ञापन
सीएपी के मानद सचिव वी चंद्रन ने शनिवार को कहा, ‘सीएपी का मानना है कि उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को दिनांक 12 नवंबर को एक पत्र जारी नहीं करना चाहिए था और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल नहीं करना चाहिए था। इससे सीएपी और भूमि मालिकों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। हमें अपनी तथ्यात्मक स्थिति को स्पष्ट करने का मौका भी नहीं दिया गया।’
विज्ञापन
चंद्रन ने अपने पत्र में इसे अफसोसजनक करार दिया कि बेदी ने ‘प्रतिष्ठित क्रिकेट केंद्र’ का समर्थन करने से इनकार कर दिया है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ आठ पूर्ण आकार के क्रिकेट स्टेडियम है। इसके निर्माण के लिए बीसीसीआई से भी कोई रकम नहीं ली गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह काफी अफसोस की बात है कि उपराज्यपाल के तहत सरकारी एजेंसियों ने प्रतिष्ठित क्रिकेट केंद्र का समर्थन करने से इनकार करने दिया जो पांडिचेरी की पहचान की तरह है। इतना ही नहीं बिना उचित जांच के इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है।’
उन्होंने गलत तरीके से दंडित करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘बिना सूचना के पानी की आपूर्ति और बिजली की आपूर्ति भी बंद कर दी गई। कोविड-19 जांच के लिए भी कोई समर्थन नहीं दिया गया।’