{"_id":"da50748b51e8d8a060eac4fb4f930079","slug":"pollard-reminds-me-a-lot-of-dhoni-says-haynes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय कप्तान की तरह कूल हैं पोलार्ड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'भारतीय कप्तान की तरह कूल हैं पोलार्ड'
ब्रिजटाउन/एजेंसी
Updated Thu, 08 Aug 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर डेसमंड हेंस ने टी-20 स्टार किरोन पोलार्ड की तुलना भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है।
विज्ञापन
हेंस का कहना है कि पूर्व की कप्तानी ने उन्हें भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की याद दिलाती है। पोलार्ड में गेम को पढ़ने की काबिलियत है और वह कठिन परिस्थितियों में धोनी की शांत हैं।
हेंस इस समय कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भागीदार छह टीमों में से एक बारबाडोस ट्राइडेंटस के प्रमुख कोच हैं।
बकौल हेंस, ‘मैं उन लोगों में से एक था, जिन्होंने बारबाडोस ट्राइडेंट्स का कप्तान बनने में पोलार्ड के विचारों का समर्थन किया था। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ मेरे थोड़े समय के दौरान मैंने उसे देखा है और मैंने हमेशा यह महसूस किया है कि यह उन लड़कों में से है, जिन्हें क्रिकेट के खेल की अच्छी समझ है। अब वह बारबाडोस ट्राइडेंट्स का कप्तान है और हम उसके साथ काफी करीब से काम कर रहे हैं। उसके प्रति मेरा सम्मान है।
विज्ञापन
हेंस ने बताया, 'पोलार्ड बहुत हद तक मुझे धोनी की याद दिलाते हैं। मैं जानता हूं कि यह बड़ा तुलना है लेकिन मैं जानता हूं कि मैं क्या कह रहा हूं। उसमें मैदान के अंदर और बाहर नेतृत्व की काबिलियत है। उसे धोनी की तरह क्रिकेट की समझ है और कठिन हालातों में भारतीय कप्तान की तरह शांत है।’
विज्ञापन