फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Political connections found in spot-fixing case

स्पॉट फिक्सिंग मामले में मिला पॉलिटिकल कनेक्शन

Wed, 29 May 2013 01:23 AM IST
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा Updated Wed, 29 May 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
Political connections found in spot-fixing case

आईपीएल मैच फिक्सिंग मामले में पहली बार राजनीतिक कनेक्शन भी मिला है। दिल्ली पुलिस जिस मो. याहिया के आका आमिर की तलाश कर रही है, उसका आंध्र प्रदेश के एक राजनीतिक दल में अच्छा रुतबा है।

विज्ञापन


अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माने जाने वाला आमिर पार्टी के बैनर तले दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुका है।

हालांकि, वह दोनों बार मामूली अंतर से हार गया था। स्पेशल सेल की टीमें आमिर को पकड़ने के लिए हैदराबाद में दबिश दे रही हैं।

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आमिर ने बुकी चंद्रेश पटेल उर्फ चांद से भी धोखाधड़ी की है। बुकीज के बीच धोखाधड़ी का भी यह पहला मामला है। चंद्रेश की आमिर से मुलाकात याहिया उर्फ यूसुफ ने कराई थी।
विज्ञापन


चंद्रेश हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाड़ियों से संपर्क कर उनसे स्पॉट फिक्सिंग करवाना चाहता था। उसने चार युवकों को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी बताकर चंद्रेश से मिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में हुई इस बैठक के दौरान फर्जी खिलाड़ियों से मिलवाते हुए आमिर ने चंद्रेश से कहा कि ये सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हैं और सनराइजर्स हैदराबाद व पुणे वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच में फिक्सिंग होगी।

बैठक में चंद्रेश ने आमिर को 28 लाख रुपये दे दिए थे। चंद्रेश व उनके ग्रुप ने मैच पर पांच करोड़ रुपये लगा दिए थे। लेकिन फर्जी खिलाड़ियों के चलते फिक्सिंग नहीं हो पाई और चंद्रेश पांच करोड़ रुपये हार गया।


याहिया ने खुलासा किया है कि जिन युवकों को आमिर ने चंद्रेश से मिलवाया था वे आमिर के गांव के लड़के थे।

वहीं, चंद्रेश पटेल ने स्पेशल सेल अधिकारियों के सामने दावा किया है कि उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया था। दिल्ली पुलिस अब चंद्रेश के दावे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed