टीम इंडिया के फैंस को चेन्नई के स्टेडियम में जाने से रोका, वजह है अजीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को चेन्नई में खेले गए पहला वन-डे देखने गए फैंस को काफी दिक्कत हुई। चेपॉक स्टेडियम में फैंस को अचानक ही कहा गया कि उन्हें काले कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने एमए चिदंबरम स्टेडियम की एंट्रेंस पर उन लोगों को रोक दिया, जिन्होंने काली रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहन रखी थी।
क्रिकेट फैंस ने अचानक लागू किए इस नियम के बारे में पूछा तो उन्हें कोई जवाब भी नहीं दिया गया। इसके बजाय उन्हें कहा गया कि या तो नजदीक की दुकान से जाकर नई शर्ट खरीदे या फिर अपनी काली शर्ट या टी-शर्ट एंट्रेंस पर ही उतारे। मैच के बाद सभी को उनकी काली शर्ट और टी-शर्ट्स वापस कर दी गई।
ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या बोले, बल्लेबाजी करते समय धोनी से ये हुई बातचीत
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा, 'पुलिस ने पहले ऐसा कोई नियम नहीं बनाया था। मगर कुछ इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यह जानकारी मिली कि कुछ स्टूडेंट्स 'नीट' मामले पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी वजह से पुलिस ने सुबह यह नियम लागू किया और लोगों के काले कपड़े पहनकर स्टेडियम में जाने पर रोक लगा दी।'
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने काले कपड़ों में लोगों को जाने से इसलिए रोका क्योंकि कुछ सोशल मीडिया अभियानों में दर्शकों को काले कपड़े पहनकर स्टेडियम में आने के लिए कहा गया ताकि तमिलनाडु में कई मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सके। इसमें 'नीट' आधारित मेडिकल एग्जाम का थोपना और डेल्टा रीजन में केमिकल प्रोजेक्ट्स लागू है।
क्रिकेट फैंस हुए निराश और ऐसे निकाला अपना गुस्सा...
मैच देखने आए एक कॉलेज स्टूडेंट ने कहा, 'मैंने ऐसे ही काली शर्ट पहन ली। अधिकारी इसे दूर ले गए। मैं क्यों पैसे खर्च करके नई टी-शर्ट लेकर स्टेडियम में अंदर एंट्री करूं? मेरे पास टिकट हैं और किसी ने ड्रेस कोड के बारे में नहीं बताया था। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के टिकट पर इस पाबंदी का कोई जिक्र नहीं है। इसमें सिर्फ लिखा है कि अल्कोहल, कैमरा, छाता और खाने के पदार्थ ले जाने की इजाजत नहीं है।'
महाराजा के अलावा ऐसे कई क्रिकेट फैंस रहे, जिन्हें ज्यादा रुपए खर्च करके नई जर्सी लेनी पड़ी और इसके बाद ही वो स्टेडियम में जा सके। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई में खेले गए पहले वन-डे में 26 रन से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में टीम इंडिया की जीत के ये हैं 5 हीरो
चेपॉक में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर 7 विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 21 ओवर में 164 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसे कंगारू टीम हासिल नहीं कर पाई और केवल 137/9 रन बना सकी।