फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Modi: Referring T20 World Cup, PM Modi praised the Indians included in the USA team

PM Modi: विश्व कप का जिक्र कर पीएम मोदी ने की भारतवासियों की तारीफ, अमेरिकी टीम में शामिल भारतीयों को दी बधाई

Sun, 22 Sep 2024 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Sep 2024 10:40 PM IST
सार

इस साल जून में टी20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुआ था। अमेरिकी टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

विज्ञापन
PM Modi: Referring T20 World Cup, PM Modi praised the Indians included in the USA team
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने टी20 विश्व कप का जिक्र करते हुए अमेरिकी टीम में शामिल भारतीय मूल के खिलाड़ियों की तारीफ की। 
विज्ञापन


पीएम का बयान
पीएम मोदी ने कहा- अभी कुछ समय पहले ही तो यहां टी20 विश्व कप हुआ था और अमेरिका की टीम क्या गजब खेली। उस टीम में यहां रह रहे भारतीयों का जो योगदान था, वो भी दुनिया ने देखा है। पीएम मोदी के इस बयान ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

अमेरिका की मेजबानी में खेला गया विश्व कप
इस साल जून में टी20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुआ था। अमेरिकी टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मोनांक पटेल की अगुआई वाली टीम ने सुपर-8 तक का सफर तय किया था। इस टीम में सात भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। अब पीएम ने अमेरिकी क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों पर चर्चा की।

अमेरिकी टीम में भारतीय मूल के सात खिलाड़ी
अमेरिका की टीम में भारतीय मूल के सात खिलाड़ी शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम के कप्तान मोनांक पटेल भी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म 1993 में गुजरात के आनंद में हुआ था। 31 वर्षीय खिलाड़ी के नेतृत्व में अमेरिकी टीम ने ग्रुप स्टेज पर पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका ने ग्रुप स्टेज पर चार मैच खेले जिनमें से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, सुपर-8 में टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी और बाहर हो गई थी।

अमेरिकी टीम में शामिल भारतीय मूल के खिलाड़ी- मोनांक पटेल (कप्तान), हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार और सौरभ नेत्रवलकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed