{"_id":"5cd6f45dbdec2207237e220c","slug":"pm-modi-curtails-tenure-of-senior-railway-officer-who-sought-free-complimentary-ipl-passes","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL पास मांगना वरिष्ठ अधिकारी को पड़ा महंगा, पीएम के नेतृत्व वाली समिति ने की कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL पास मांगना वरिष्ठ अधिकारी को पड़ा महंगा, पीएम के नेतृत्व वाली समिति ने की कार्रवाई
Sat, 11 May 2019 09:42 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 11 May 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019
- फोटो : TWITTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नौकरशाह गोपाल कृष्णन गुप्ता आईपीएल मैचों का पास मांगने के चलते बुरे फंस गए हैं। गोपाल कृष्ण गुप्ता पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से आईपीएल मैचों के कॉम्पलिमेंटरी पास मांगने का आरोप है। इसके चलते प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली समिति ने उनके कार्यकाल में कटौती की है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्ता को वापस उनके काडर रेल मंत्रालय भेज दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली समिति ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनकी रवानगी पर फैसला ले लिया है। इस आदेश में उन्हें वापसी का कारण नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय रेलवे के मकैनिकल इंजीनियर्स ब्रांच के 1987 बैच के ऑफिसर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर थे। बताया जा रहा है कि गुप्ता ने मार्च में दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा के कार्यालय से एक आईपीएल मैच के कुछ लिए कॉम्पलिमेंटरी पास की मांग की थी, लेकिन इस बारे में जवाब न मिलने पर उन्होंने रजत शर्मा को तीन अप्रैल को एक पत्र लिखा और घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इस पत्र में गुप्ता ने शर्मा की असिस्टेंट सपना सोनी और अपने निजी स्टाफ के बीच टेलिफोन पर हुई बातचीत का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, 'मैं नहीं जानता कि यह घटना और घटनाक्रम से जुड़ी कड़ियां, आपके संज्ञान में आई हैं या नहीं और आपकी कार्यकारी सहायक ने पास का प्रबंध करने संबंधी मेरी कॉल और मेरे आग्रह के बारे में आपको सूचित किया या नहीं।'
इस पत्र में गुप्ता ने लिखा, 'क्या मैं आग्रह कर सकता हूं कि आपका स्टाफ ऐसे मामलों में शिष्टाचार दिखाए और समय पर जानकारी दे, चाहे जवाब सकारात्मक नहीं हो। मेरा मानना है कि हमें हमारे पदों के प्रति पारस्परिक सम्मान रखना चाहिए।' बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंचों पर इस पत्र के शेयर होने पर ही गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया और उनके कार्यकाल में कटौती की गई।