फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pm modi congratulates team india's every player asks fan who is not fan of harmanpreet

WWC17 Final : PM मोदी ने कहा- भारतीय महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, हमें उनपर गर्व है

Mon, 24 Jul 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 24 Jul 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
pm modi congratulates team india's every player asks fan who is not fan of harmanpreet
नरेंद्र मोदी
टीम इंडिया की विश्वकप के फाइनल मुकाबले में 9 रन की करीबी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- हमारी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरे विश्वकप के दौरान उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हमें उनपर गर्व हैं! 
विज्ञापन

 

इससे पहले पीएम ने मैच से पहले टीम की सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थी। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अपने आधिकारिक अकाउंट पर टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट में भारतीय कप्तान मिताली राज को कूल एप्रोच वाला करार दिया जबकि एक और ट्वीट में हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए पूछा कि उनका फैन कौन नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पहले ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'आज जबकि महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेगी, देश के 125 करोड़ लोगों के साथ मैं भी महिला टीम को बधाई देता हूं।'

पीएम मोदी के 11 ट्वीट इस प्रकार रहे :
 


(आज जबकि महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेगी, देश के 125 करोड़ लोगों के साथ मैं भी महिला टीम को बधाई देता हूं।)
 


(कप्तान मिताली ने सामने से कप्तानी की बागडोर संभाली है, खेल में उनकी सोच से पूरी टीम को फायदा मिलेगा)
 


(स्मृति मंधाना को शुभकामनाएं, आपके लिए मैच अच्छा हो, शांत मन से अच्छी पारी खेलिए)
 


(भारत फाइनल के लिए पूनम राउत को बधाई देता है, उनके खेल ने हमें गर्व महसूस कराया है) 
 


(कौन हरमनप्रीत कौर का फैन नहीं है? सेमीफाइनल में खेली उनकी पारी को हमेशा याद रखा जाएगा, आज अपना सर्वश्रेष्ठ कीजिए)
 


(दीप्ति शर्मा को शुभकामनाएं, इनके खेल ने कई मैचों के परिणाम बदले हैं, इनके रहने से टीम को काफी मजबूती मिली है)
 


(अनुभवी वेदा कृष्णमूर्ति ने मध्यक्रम में संतुलन बनाए रखा है, आज के लिए ढेरो शुभकामनाएं)
 


(सुषमा वर्मा टीम में विकेटकीपर की अहम भूमिका निभा रही हैं, याद रखिए कैच से ही मैच जीते जाते हैं)
 


(झूलन गोस्वामी देश की शान हैं, उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारत को महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट दिलाए हैं, शुभकामनाएं झूलन)
 


(शिखा पांडे का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए अहम है, बेस्ट ऑफ लक)

 


(पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन के लिए भी घातक साबित हो सकती है, शुभकामनाएं)
 


(राजेश्वरी गायकवाड़ अपनी सटीक लाइन और लेंथ वाली गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं, शुभकामनाएं)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed