फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Playing with Pink ball under light is different challenge says Cheteshwar Pujara

विदेश में पहला डे-नाइट टेस्ट: पुजारा बोले- कम रोशनी में गुलाबी गेंद को खेलना अलग चुनौती

Fri, 19 Jun 2020 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Jun 2020 02:44 PM IST
सार

इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम एडिलेड में अपना दूसरा और विदेश में पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। टीम इंडिया ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में खेला था, जिसे पारी और 46 रन से अपने नाम भी किया था।

विज्ञापन
Playing with Pink ball under light is different challenge says Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को स्वीकार किया कि दिन-रात का टेस्ट बल्लेबाजों के लिए अलग तरह की चुनौती होगा क्योंकि गुलाबी गेंद की रफ्तार और दृश्यता पारंपरिक लाल गेंद से काफी अलग होती है।

विज्ञापन


पुजारा ने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ शो पर कहा, ‘दिन-रात का टेस्ट या गुलाबी गेंद से खेलना, यह लाल गेंद से खेलने से बिलकुल अलग है। प्रारूप भले ही एक है, लेकिन गुलाबी गेंद की रफ्तार और वह दिखने में अलग होती है। बल्लेबाज को इसकी आदत डालनी होगी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजी लाल गेंद से खेलने के आदी खिलाड़ियों के लिए गुलाबी गेंद चुनौतीपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, ‘यह आसान नहीं होगा क्योंकि नेट पर काफी अभ्यास करना होगा। घरेलू स्तर पर यह आसान नहीं है। रणजी ट्रोफी में एसजी लाल गेंद से खेलने वालों के लिए यह कठिन है। इसके लिए काफी अभ्यास चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed