फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Players like Rahul Dravid and VVS laxman didn't got their value says Wasim jaffer

"राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को उतना सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे"

Mon, 16 Mar 2020 04:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Mar 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Players like Rahul Dravid and VVS laxman didn't got their value says Wasim jaffer
लक्ष्मन और द्रविड़

हाल की में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि मौजूदा दौर में क्रिकेटरों को सम्मान और पहचान तभी मिलती है जब वे तीनों प्रारूपों में सफल होते हैं। 42 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने 24 साल के घेरलू क्रिकेट करियर में करीब 20 हजार रन बनाए हैं। 

विज्ञापन


मात्र दो वनडे और 31 टेस्ट मैच खेलने वाले जाफर ने कहा, ‘आपको तभी पहचान और सम्मान मिलेगा जब आप तीनों प्रारूपों में कामयाब होंगे। मैं यह नहीं कहता कि चेतेश्वर पुजारा का सम्मान नहीं है लेकिन वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, कोई दूसरा प्रारूप नहीं।’
विज्ञापन


जाफर ने कहा, ‘अब समय बदल गया है। यहां तक कि मेरे समय में भी मुझे लगता है कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को उनका श्रेय नहीं मिला। उनके साथ टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी अहमियत पता है। लेकिन हमें समय के साथ चलना होगा। आजकल टी-20 क्रिकेट का जमाना है। जाफर ने आगे कहा कि मुझे लगता है आज के दौर में एक क्रिकेटर को तीनों प्रारूपों में खेलना होगा, आप सिर्फ कोई एक फॉर्मेट लेकर नहीं चल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed