फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी के हाथ से छूटा बैट, फील्डर ने पकड़ा कैच फिर अंपायर ने नहीं दिया आउट

Wed, 08 May 2019 04:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 08 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
PL 2019: MS Dhoni Bat Flies In No Ball Drama Involving Jasprit Bumrah And Nigel Llong
एमएस धोनी

मुश्किल विकेट पर सूर्य कुमार यादव की शानदार पारी की मदद से मुंबई ने मंगलवार को क्वालिफायर-1 में चेन्नई को छह विकेट से हराकर पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। चेपक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी जिसमें मुंबई की छठी जीत है।

PL 2019: MS Dhoni Bat Flies In No Ball Drama Involving Jasprit Bumrah And Nigel Llong
सूर्यकुमार यादव

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 131 रन बनाए थे। मुंबई के लिए 132 का लक्ष्य टर्न और असमान उछाल वाली पिच पर आसान नहीं था। सूर्य ने 54 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए जिससे मुंबई ने 18.3 ओवरों में चार विकेट पर 132 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

PL 2019: MS Dhoni Bat Flies In No Ball Drama Involving Jasprit Bumrah And Nigel Llong
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि चेन्नई को अपने आठवीं बार फाइनल प्रवेश का एक और मौका मिलेगा। अब वह हैदराबाद और दिल्ली के बीच बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से 10 मई को दूसरे क्वालिफायर में भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PL 2019: MS Dhoni Bat Flies In No Ball Drama Involving Jasprit Bumrah And Nigel Llong
एमएस धोनी के हाथ

सबसे मजेदार वाकया ओवर की पहली ही गेंद पर हुआ। बुमराह की पहली गेंद लॉ फुलटॉस रही जिस पर धोनी ने तगड़ा प्रहार किया। शॉट मारने के दौरान धोनी का बल्ला हाथ से छूट गया और लेग साइड में चला गया, लेकिन गेंद पॉइंट की दिशा में गई जिसे ईशान किशन ने डाइव लगाते हुए लपक लिया।

 



 

विज्ञापन
PL 2019: MS Dhoni Bat Flies In No Ball Drama Involving Jasprit Bumrah And Nigel Llong
बुमराह की नो बॉल

अब इससे भी उलटफेर वाला कारनामा हुआ। थर्ड अंपायर ने जब बुमराह की गेंद जांची तो सामने आया कि उनका पैर लाइन से आगे निकल गया था। ऐसे में धोनी बच गए और उन्हें फ्री हिट मिल गई। साथ ही चेन्नई के खाते में एक रन भी जुड़ गया। फ्री हिट वाली गेंद, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अच्छी डाली और धोनी बड़ा शॉट नहीं बटोर पाए. उन्हें इस गेंद से केवल दो रन मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed