फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pitch is different from mumbai and kolkata

मुंबई और कोलकाता से अलग है पिच

Tue, 11 Dec 2012 11:52 PM IST
नागपुर/एजेंसी
नागपुर/एजेंसी Updated Tue, 11 Dec 2012 11:52 PM IST
विज्ञापन
pitch is different from mumbai and kolkata
मंगलवार को इंग्लैंड की टीम ने पहली बार नागपुर की पिच पर अभ्यास किया। वीसीए स्टेडियम की पिच मुंबई और कोलकाता की पिचों से एकदम अलग लग रही है। कोलकाता में तीसरे टेस्ट के दौरान हुए विवाद से सबक लेते हुए बीसीसीआई ने क्यूरेटर को मीडिया से दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन


लेकिन, क्यूरेटर के करीबी सूत्रों के मुताबिक ग्राउंड स्टाफ ने कुछ दिन पहले ही पिच पर पानी की बौछार छोड़ना बंद कर दिया था जिस कारण यहां दूसरे दिन से ही स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। हालांकि आउटफील्ड पर काफी घास है और इस पर तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिलने की उम्मीद नहीं है।  

विज्ञापन


नागपुर के मैदान पर अब तक तीन टेस्ट खेले गए हैं और इनमें से कोई भी ड्रा समाप्त नहीं हुआ है। टास जीतने वाली टीम ने हमेशा यहां पहले बल्लेबाजी की है और दो बार मैच जीतने में सफल रही है। इस बार भी टास की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने अब तक पिच को नहीं देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैनेजमेंट और कोच पिच को देखकर इसका आकलन करेंगे। हमें बृहस्पतिवार को जो भी पिच मिलेगा हम उस पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

- ग्रीम स्वान, इंग्लैंड आफ स्पिनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed