फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   peterson and Bailey will captain, karthik voice captain

पीटरसन-बैली को मिली कप्तानी, कार्तिक को उपकप्तानी

Wed, 19 Mar 2014 01:15 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
peterson and  Bailey will captain, karthik voice captain

आईपीएल 2014 में टीम मालिकों ने देसी धुरंधरों की मौजूदगी में विदेशी दिग्गजों पर भरोसा जताया है। राजस्थान रॉयल्स के बाद दिल्लीडेयरडेविल्स ने इंग्लैंड के दल से बाहर हुए केविन पीटरसन और किंग्स इलेवन पंजाब ने आस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान जार्ज बैली को अपनी टीम की कमान सौंपी है। हालांकि 12 करोड़ में खरीदे गए दिनेश कार्तिक को जरूर डेयरडेविल्स का उप कप्तान चुना गया है।

विज्ञापन


विवादास्पद ढंग से टीम इंग्लैंड से विदाई के बाद पीटरसन ने खुद इच्छा जताई थी कि वह आईपीएल में डेयरडेविल्स की कप्तानी करना चाहते हैं। टीम मैनेजमेंट ने भी उन पर भरोसा किया है। भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्सटन से सलाह के बाद उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पीटरसन ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा है कि वह कर्सटन के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके पास युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा ध्यान

peterson and  Bailey will captain, karthik voice captain

उन्हें उम्मीद है कि वह इस सत्र में अपने प्रशंसकों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन लेकर आएंगे। वहीं, तीन सत्र दिल्ली के साथ खेल चुके दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह टीम को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

वह पीटरसन और कर्सटन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वहीं किंग्स इलेवन ने वीरेंद्र सहवाग को टीम में लिया तो है लेकिन न ही मेंटर और न ही बतौर कप्तान उनकी सेवाएं ली गई हैं।

आईपीएल की बोली के दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि जार्ज बैली को अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उन्हें शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल जानसन, थिसारा परेरा, डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों से जगह के लिए संघर्ष करना होगा।

अंतिम एकादश में चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। लेकिन किंग्स इलेवन मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी सौंपी है। बैली ने फ्रेंचाईजीज को उन्हें इतना बड़ा अवसर देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिशें करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed