फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Peter Fulton resigns as New Zealand Batting Coach position, Opts To Coach Canterbury

इस दिग्गज ने छोड़ा न्यूजीलैंड टीम का कोच पद, इस ऑफर की वजह से लिया यह फैसला

Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Peter Fulton resigns as New Zealand Batting Coach position, Opts To Coach Canterbury
पीटर फुल्टन - फोटो : ट्विटर

पीटर फुल्टन ने कैंटरबरी पुरुष टीम का मुख्य कोच बनने के लिए न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड की तरफ से 23 टेस्ट और 49 वन-डे खेलने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फुल्टन अगस्त 2019 में राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन


फुल्टन श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए और इस बीच न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और भारत की मेजबानी भी की। फुल्टन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ पूरा लुत्फ उठाया, लेकिन कैंटरबरी के प्रस्ताव को नजरअंदाज करना मुश्किल था।

विज्ञापन

Peter Fulton resigns as New Zealand Batting Coach position, Opts To Coach Canterbury
पीटर फुल्टन - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की वेबसाइट पर जारी बयान में 41 वर्षीय फुल्टन ने कहा, 'राष्ट्रीय टीम का फिर से हिस्सा बनना सम्मान था तथा मैं खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा तहेदिल से स्वागत किया।' एनजेडसी के महाप्रबंधक ब्रायन स्ट्रोनैच ने फुल्टन को नई नियुक्ति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'पीटर सम्मानित व्यक्ति हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड टीम में अहम योगदान दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed