फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Peoples Choice Award to Bhuvneshwar Kumar - LG ICC Cricket Awards

दुनिया में चला स्विंग का जादू, भुवी की जय-जय

Thu, 06 Nov 2014 03:52 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Peoples Choice Award to Bhuvneshwar Kumar - LG ICC Cricket Awards

‘स्विंग मास्टर’ भुवनेश्वर कुमार दुनिया में छा गए हैं। महज दो साल के कॅरियर में वे विश्व के सबसे चहेते खिलाड़ी बन गए। बुधवार को प्रशंसकों के वोट की बदौलत भुवी ने एलजी आईसीसी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीत लिया। इस खुशी के मौके पर मेरठवासी जश्न में डूब गए।

विज्ञापन


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा वर्ष 2010 से एलजी आईसीसी पीपल्स च्वाइज अवार्ड दे रही है। इसमें भारत की ओर से ये अवार्ड जीतने वाले भुवनेश्वर कुमार महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एवं भारतीय टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं। वर्ष 2014 में इस अवार्ड के लिए भुवी के अलावा इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान चार्लोट एडवर्ड, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन स्टेन, श्रीलंका के गेंदबाज एग्लो मैथ्यूज, आस्ट्रेलिया गेंदबाज मिचल जॉनसन को सलेक्ट किया गया।
विज्ञापन


30 अक्तूबर तक खिलाड़ियों के लिए प्रशंसकों ने जमकर वोट किया। भुवनेश्वर कुमार के पक्ष में मेरठ समेत पूरे देश से भारी वोटिंग हुई।

मेरठ में जश्न का माहौल

Peoples Choice Award to Bhuvneshwar Kumar - LG ICC Cricket Awards

जब आईसीसी ने भुवनेश्वर कुमार के नाम की घोषणा की तो मेरठ समेत पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम भामाशाह मैदान पर अभ्यास करने पहुंचे भुवी का मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव युद्घवीर सिंह, क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी, पूर्व रणजी खिलाड़ी सुरेंद्र चौहान, राकेश गोयल, रविंद्र चौहान ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भुवी के जीतने से मेरठ कॉलेज क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों में खासा उत्साह था।

रैंक-अवार्ड पर नहीं, मेहनत में यकीन : भुवनेश्वर

पत्रकार वार्ता में भुवी ने कहा कि अवार्ड मुझे मिला है ये जानकर खुशी हुई, लेकिन मैं रैंकिंग और अवार्ड के बारे में नहीं सोचता। मेरे दिमाग में सिर्फ क्रिकेट होता है। मैं बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखता हूं। उन्होंने मेरठ और देश-विदेश के लाखों प्रशंसकों को वोटिंग के लिए धन्यवाद कहा। आस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों के सवाल पर भुवनेश्वर ने कहा कि ये आस्ट्रेलिया का मेरा दूसरा दौरा है, लेकिन स्थितियां बदल चुकी हैं। हमें बेहतर प्रदर्शन के लिए जल्द से जल्द वहां के माहौल में ढलना होगा। वर्ल्ड कप के सवाल पर भुवी ने कहा कि मेरा सपना है कि मैं भी विश्व कप जीतूं, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा ध्यान आगामीआस्ट्रेलिया दौरे पर है।

घर में खुशी का माहौल
अवार्ड जीतने पर भुवी के घर में खुशी का माहौल है। पिता किरण पाल का कहना है कि एक पिता के लिये इससे बड़ी क्या बात होगी कि उसका बेटे को अवार्ड मिले। भुवनेश्वर कुमार के प्रशंसकों ने उसे जितना प्यार दिया है, उसका मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे उम्मीद है भुवी आस्ट्रेलिया में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed