फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   People make mistakes, lets move on says Sourav ganguly on Pandya-Kl controversy

अब गांगुली ने भी की पांड्या-राहुल की तरफदारी, बोले- लोग गलतियां करते हैं, वे भी बेहतर इंसान बनेंगे

Thu, 17 Jan 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 17 Jan 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
People make mistakes, lets move on says Sourav ganguly on Pandya-Kl controversy
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल की महिला विरोधी टिप्पणी के संदर्भ में चल रहे विवाद पर गुरुवार को कहा कि ‘हमें आगे बढ़ जाना चाहिए’ क्योंकि उन्हें भरोसा है कि ये दोनों इससे सीख लेंगे और बेहतर इंसान बनेंगे। 
विज्ञापन


गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि उन्होंने ‘कॉफी विद करन’ का एपिसोड नहीं देखा जिसमें पंड्या और राहुल की महिला विरोधी टिप्पणियों के कारण उन पर अस्थायी निलंबन लगा। लेकिन उन्होंने इन दोनों से सहानुभूति भी जताई। 
विज्ञापन


गांगुली ने विवाद के बारे में कहा, ‘लोग गलतियां करते हैं, हमें ज्यादा आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मुझे भरोसा है कि जिसने भी यह किया है, वो इसे महसूस करेगा और बेहतर इंसान बनेगा। हम इंसान हैं, मशीन नहीं कि हम हमेशा परफेक्ट रहेंगे। हमें आगे बढ़ जाना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांड्या और राहुल को इस निलंबन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे सीरीज के बीच में ही लौटना पड़ा और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई महिलाओं के साथ संबंधों के बयान को ‘अनुचित’ करार किया था। बीसीसीआई ने तब से दो बार उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया और उनकी जांच भी शुरू करा दी। 

गांगुली ने कहा कि ज्यादातर क्रिकेटर ‘अच्छे व्यक्ति’ हैं। उन्होंने कहा, ‘वे (क्रिकेटर) काफी नम्र होते हैं, कभी-कभार एक या दो गलतियां हो जाती हैं लेकिन मैं ज्यादातर को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और वे महान खिलाड़ी हैं।’ 

उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि आधुनिक युग के क्रिकेटर आज्ञाकारी नहीं होते। उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली को देखिए, वह इतना बेहतरीन आदर्श है। भारत इतना भाग्यशाली देश है कि हर पीढ़ी ऐसे खिलाड़ी पैदा करती है जिन्हें हम सभी पसंद करते हैं जिसमें सुनील गावस्कर, फिर सचिन तेंदुलकर। जब तेंडुलकर गए तो लोगों ने सोचा कि अब कौन होगा, लेकिन अब विराट कोहली आ गए हैं।’ 


गांगुली ने कहा, ‘इनमें से काफी क्रिकेटर शानदार इंसान हैं क्योंकि वे मध्यम वर्ग से आते हैं और वे काफी मुश्किलात के बाद यहां तक पहुंचते हैं। आप सोच सकते हो कि यह खेल लाखों खेलते हैं लेकिन इनमें से चयन केवल 11 का ही होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed