{"_id":"66e431f4b675e7efd90138b8","slug":"pcb-will-spend-rs-12-8-billion-on-the-reconstruction-of-stadiums-before-the-champions-trophy-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: स्टेडियमों के पुनर्निर्माण पर 12.8 अरब रुपये खर्च करेगा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चमकेंगे मैदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: स्टेडियमों के पुनर्निर्माण पर 12.8 अरब रुपये खर्च करेगा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चमकेंगे मैदान
Fri, 13 Sep 2024 06:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:07 PM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच हो सकता है। 10 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। इन मैचों का आयोजन कराची, रावलपिंडी और लाहौर स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
पीसीबी
- फोटो : pcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर, कराची और रावलपिंडी में स्टेडियमों के पुनर्निर्माण के लिए के 12.8 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
नकवी ने दिया रुपयों का विवरण
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने फैसलाबाद में हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में आश्वासन दिया कि तीनों स्थान चैंपियंस ट्रफी की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएंगे। राशि के वितरण का विवरण देते हुए नकवी ने बताया कि 12.8 अरब में से 7.7 अरब रुपये लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के पुनर्निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।
नकवी के मुताबिक, गद्दाफी स्टेडियम में फ्लड लाइट्स को बदलने के लिए 523 मिलियन रुपये खर्च किये जा रहे हैं जबकि दर्शकों के सीटों के लिए 375 मिलियन रुपये और बाहरी विकास कार्यों के लिए 93 मिलियन रुपये आवंटित किए गए हैं। पीसीबी इसके साथ ही कराची स्थित नेशनल स्टेडियम पर 3.5 अरब रुपये और रावलपिंडी स्टेडियम के नवीनीकरण पर 1.5 अरब रुपये खर्च कर रहा है।

बीसीसीआई ने अब तक नहीं दी मंजूरी
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। हालांकि, उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं।

कब होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन?
चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच हो सकता है। 10 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। इन मैचों का आयोजन कराची, रावलपिंडी और लाहौर स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को शामिल किया गया है।