{"_id":"5e98ae828ebc3e774f34f9f5","slug":"pcb-will-face-financial-crisis-just-because-of-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ श्रृंखला नहीं होने से पीसीबी को हुआ नौ करोड़ डॉलर का नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ श्रृंखला नहीं होने से पीसीबी को हुआ नौ करोड़ डॉलर का नुकसान
Fri, 17 Apr 2020 12:44 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
bcci pcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 2008 से भारत के साथ बंद द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की वजह से अपने पिछले मीडिया अधिकार करार से नौ करोड़ डालर का नुकसान हुआ है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण कूटनीतिक रिश्तों के कारण पिछले कुछ वर्षों में भारत केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेला है।
विज्ञापन
एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि पीसीबी का पिछला पांच साल का करार इस महीने समाप्त हुआ जिसमें भारत के खिलाफ दो घरेलू श्रृंखलाएं शामिल थीं।
सूत्र ने कहा, ’दुर्भाग्य से पाकिस्तान समझौते के अंतर्गत भारत के खिलाफ दो घरेलू श्रृंखलायें नहीं खेल पाया। टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी दो प्रसारकों ने समझौते के तहत कुल राशि में से नौ करोड़ डालर की राशि काट ली।’
विज्ञापन