फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB took action after defeat against bangladesh, strict fitness test will be done before new central contract

Pakistan Cricket: शर्मनाक हार के बाद PCB ने उठाया सख्त कदम, नए केंद्रीय अनुबंध से पहले होगा कड़ा फिटनेस टेस्ट

Wed, 04 Sep 2024 07:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

छह से आठ सितंबर के बीच फिटनेस टेस्ट का आयोजन लाहौर में किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन, टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर करेंगे।

विज्ञापन
PCB took action after defeat against bangladesh, strict fitness test will be done before new central contract
पीसीबी - फोटो : pcb

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बदलाव की तैयारी में है। पीटीआई के मुताबिक, नए केंद्रीय अनुबंध से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सख्त फिटनेस टेस्ट देना होगा। यह नियम वर्तमान में अनुबंधित खिलाड़ी और अन्य अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों पर लागू होगा। 
विज्ञापन

कब होगा फिटनेस टेस्ट?
छह से आठ सितंबर के बीच फिटनेस टेस्ट का आयोजन लाहौर में किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन, टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर करेंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ी चैंपियंस कप के लिए फैसलाबाद रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विदेशी कोच ने जताई सहमति
पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा- फिटनेस टेस्ट से यह तय होगा कि इस साल किन खिलाड़ियों को अनुबंध मिलेगा। वहीं, उनके प्रदर्शन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। दोनों विदेशी कोच (कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी) ने चयनकर्ताओं और बोर्ड को स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ियों के चयन के लिए उनका पहला मानदंड उनकी फिटनेस होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की फिटनेस से नाराज हैं गिलेस्पी
हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हराकर इतिहास रचा था। पाकिस्तानी खिलाड़ियों और बोर्ड को इस वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सूत्र ने पीटीआई से आगे कहा- गिलेस्पी बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्ट मैचों में कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस से खुश नहीं थे और उनका मानना था कि खिलाड़ी टेस्ट मैचों के सभी सत्रों के दौरान अपनी तीव्रता और सहनशक्ति बरकरार नहीं रख पाए।

कर्स्टन ने भी जताई नाराजगी
वहीं, कर्स्टन ने भी चयनकर्ताओं और बोर्ड अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा- फिटनेस टेस्ट में यह निर्धारित करने के लिए सब कुछ शामिल होगा कि खिलाड़ी कितना फिट है, जिम प्रशिक्षण, सहनशक्ति और दौड़, यो यो और अन्य परीक्षण भी आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में पीसीबी ने लगभग 27 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिए हैं। हालांकि, अब माना जा रहा है कि पिछले एक साल में सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार यह संख्या कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed