डोप में फंसे पाक क्रिकेटर पर बोला बोर्ड, गलती से ली थी पत्नी की दवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक क्रिकेट टीम के गेंदबाज यासिर शाह पर पाकिस्तानी बोर्ड ने नरम तेवर अख्तियार कर दिए हैं। न्यूजीलैंड जाने से पूर्व टीम के अन्य साथियों के साथ कराए गए डोपिंग टेस्ट में यासिर शाह की रिपोर्ट पॉसिटिव आई। जिसके बाद आईसीसी ने यासिर को सस्पेंड कर दिया। वह इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
गुरुवार को पाक बोर्ड के चीफ शहरयार खान ने बताया कि यासिर की गलती नहीं है। यासिर मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद पीसीबी पहले के बजाय अब नरम दिख रही है। उन्होंने कहा कि यासिर की पत्नी हाई ब्लड प्रेशर बिमारी का शिकार है। यासिर ने उस दवाई को लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि यासिर को यह नहीं पता था कि यह दवाई प्रतिबंधित है।
शहरयार खान ने आगे कहा कि यासिर के घर में उसके परिवार के कई लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है। वह भी कई बार उन दवाईयों का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आईसीसी के समक्ष अपनी बात रखेंगे और हो सके तो यासिर के खिलाफ कम से कम कार्रवाई की जाए।
पाक कोच वकार युनूस के लिए अच्छी खबर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह भी कहा कि इस साल इंग्लैंड के खिलाफ दौरे तक वकार युनूस का कार्यकाल जारी रहेगा।
वकार का टीम के साथ कांट्रैक्ट मई 2016 को खत्म हो रहा है। वह पिछले दो साल से टीम के साथ जुड़े हैं। शहरयार खान ने कहा कि सितंबर माह तक वह और उनके मैनेजमेंट साथी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ 29 जून से क्रिकेट सीरीज शुरू होगी । इसमें 4 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-20 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले लॉर्ड्स में दो वॉर्म मैच के बाद 14 जुलाई से सीरीज शुरू होगी।