फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pcb ready to punish Ahmed Shehzad after positive in dope test

गांजे के नशे में धुत मैदान पर उतरा था यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, भुगतने के लिए तैयार रहे कड़ी सजा

Tue, 10 Jul 2018 03:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
pcb ready to punish Ahmed Shehzad after positive in dope test
अहमद शहजाद

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ओपनर अहमद शहदाज डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। डोप टेस्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद आज पीसीबी इस मामले में चार्जशीट पैनल को सौंपेगी। इसके बाद पैनल पाकिस्तानी क्रिकेटर पर नशीले पदार्थ का सेवन करने के जुर्म में सजा निर्धारित करेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी सार्वजनिक की गई है कि अहमद शहजाद को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद डोप टेस्ट में फेल हुए थे।
विज्ञापन


अहमद शहजाद पर गांजा पीने का आरोप लगा था। डोपिंग रोधी कानूनों के उल्लंघन करने पर उन्हें तीन से छह महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। पीसीबी के आधिकारी ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, डोपिंग केस पर एक स्वतंत्र रिव्यू बोर्ड की रिपोर्ट पीसीबी को प्राप्त हुई है। क्रिकेटर अहमद शहजाद को डोपिंग में पॉजिटिव पाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें 26 साल के पाकिस्तानी ओपनर हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में खेलने उतरे थे। जून में शहजाद का टेस्ट पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट पाकिस्तान कप के दौरान लिया गया था। यहां उन्होंने खैबर पख्तुनख्वा की तरफ से खेला था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed