फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB is alert about security around 17 thousand security personnel will be deployed for Champions Trophy

Champions Trophy: सुरक्षा को लेकर पीसीबी सतर्क, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैनात होंगे करीब 17 हजार सुरक्षाकर्मी

Wed, 22 Jan 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 Jan 2025 11:13 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार ने भाग लेने वाली टीमों के लिए 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी शुरू कर दी है जिसमें लाहौर और रावलपिंडी में टीम होटल के साथ-साथ मैच स्थलों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
PCB is alert about security around 17 thousand security personnel will be deployed for Champions Trophy
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान में 19 फरवरी से कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के लिए कम से कम 17,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार ने भाग लेने वाली टीमों के लिए 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी शुरू कर दी है जिसमें लाहौर और रावलपिंडी में टीम होटल के साथ-साथ मैच स्थलों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के मामले में पीसीबी नहीं कर रहा कोई कोताही
एक अधिकारी ने कहा, पंजाब सरकार मैचों और टीमों के लिए लगभग 12,500 अधिकारी और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात करेगी। उन्होंने कहा कि लाहौर में मैचों के लिए विशेष कमांडो सहित 7,600 पुलिस और सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे जबकि विशेष शाखा के 411 सहित 4,500 अधिकारी रावलपिंडी में सुरक्षा की देखरेख करेंगे। अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो सेना के सहयोग से टूर्नामेंट के दौरान ‘स्नाइपर्स’ और हवाई निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में शामिल
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed