{"_id":"5efb493e8ebc3e431a3b2543","slug":"pcb-having-second-thoughts-on-staging-remaining-four-games-of-psl","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलझन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, कोरोना की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था PSL","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उलझन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, कोरोना की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था PSL
Tue, 30 Jun 2020 07:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घरेलू टी20 प्रतियोगिता पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे हुए चार मैचों के आयोजन को लेकर उलझन में है।
विज्ञापन
पीएसएल के 2020 सत्र के लीग चरण के खत्म होने के बाद कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। पीसीबी ने अब गुरुवार को वीडियो लिंक के माध्यम से पीएसएल संचालन समिति की बैठक बुलाई है जिसमें उसने छह फ्रेंचाइजी से बाकी मैचों पर अपनी राय देने को कहा है।
विज्ञापन
पीसीबी ने सभी फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि अगर वह पीएसएल के पांचवें सत्र के शेष चार मैचों का आयोजन करता है तो इसका खर्च लगभग 4.5 से 5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये आयेगा जबकि इससे कमाई 50 से 80 लाख रूपये ही होगी।
विज्ञापन
कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर की फ्रेंचाइजियों ने प्ले-ऑफ चरण में जगह बनाई है। इसमें से कराची और लाहौर की टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंची है। ये दोनों फ्रेंचाइजी बाकी बचे मैचों के आयोजन की मांग कर रहे हैं।
पीसीबी के एक अधिकारी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर टी-20 विश्व कप टलता है तो वे उस समय पीएसएल का आयोजन कर सकते हैं।