फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB has fixed the ticket price for Champions Trophy can watch the match for just Rs 310 know details

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए PCB ने तय की टिकट की कीमत, मात्र 310 रुपये में देख पाएंगे मैच

Thu, 16 Jan 2025 11:24 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 16 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पीसीबी ने उसके देश में होने वाले मैचों के लिए टिकट की कीमत तय कर दी है। इनकी न्यूनतम कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये रखी गई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि दुबई में होने वाले भारत के मैचों की टिकट दर क्या होगी।

विज्ञापन
PCB has fixed the ticket price for Champions Trophy can watch the match for just Rs 310 know details
चैंपियंस ट्रॉफी-पीसीबी - फोटो : @TheRealPCB/PCB

विस्तार

पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है। इसकी एक झलक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तय की गई टिकट की कीमतों में देखने को मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी टूर्नामेंट के लिए टिकट की कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये रखी है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से टिकट की कीमत सिर्फ 310 रुपये बनती है।
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पीसीबी ने उसके देश में होने वाले मैचों के लिए टिकट की कीमत तय कर दी है। इनकी न्यूनतम कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये रखी गई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि दुबई में होने वाले भारत के मैचों की टिकट दर क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम टिकट की कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये
पीटीआई ने दावा किया कि उसके हाथ एक ऐसा दस्तावेज लगा है जिसमें आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान में खेले जाने वाले मुकाबलों की टिकट दर तय की गई है। दस्तावेज के अनुसार पीसीबी ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के न्यूनतम टिकट 1000 पाकिस्तानी रूपये के रखे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के रावलपिंडी में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमत 2000 पाकिस्तानी रूपये (620 भारतीय रूपये) और सेमीफाइनल के 2500 पाकिस्तानी रूपये (776 भारतीय रूपये) होगी।
विज्ञापन

पीसीबी ने सभी मैचों की वीवीआईपी टिकट 12000 पाकिस्तानी रूपये (3726 भारतीय रूपये) की रखी है लेकिन सेमीफाइनल में यह 25000 ( 7764 भारतीय रूपये) की होगी। कराची में प्रीमियर दीर्घा की टिकट 3500 पाकिस्तानी रूपये ( 1086 भारतीय रूपये), लाहौर में 5000 (1550 भारतीय रूपये ) और रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का टिकट 7000 (2170 भारतीय रूपये ) है।

पीसीबी कराची में वीआईपी दीर्घा की टिकट 7000, लाहौर में 7500 और बांग्लादेश मैच के लिए 12500 रखना चाहता है। आम दर्शकों के लिये 18000 टिकट उपलब्ध होंगे लेकिन यह तय नहीं है कि एक व्यक्ति एक समय में कितने टिकट खरीद सकता है और टिकट ऑनलाइन मिलेंगे या नहीं।

पीसीबी को आईसीसी से यह उम्मीद
आईसीसी के टूर्नामेंट नियमों के तहत मेजबान देश मैचों के टिकट बेचता है और उनसे तथा हास्पिटेलिटी बॉक्सेस से मिलने वाला राजस्व रखता है। इसके अलावा उसे आईसीसी से मेजबानी की फीस भी मिलती है। भारत के मैच दुबई में होने हैं लिहाजा पीसीबी का मानना है कि उसे टिकटों और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स से मिलने वाली रकम मिलेगी। अमीरात क्रिकेट बोर्ड को परिचालन लागत दी जायेगी जिसमें मैदान का किराया शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed