Asia Cup Video: पीसीबी चीफ रमीज राजा को नहीं पची टीम की हार, भारतीय पत्रकार से फोन छीना, बोले- तुम तो खुश होगे
भारतीय पत्रकार ने जब रमीज राजा ने पाकिस्तान की हार पर सवाल किया तो वह गुस्से में आ गए और उनसे फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम भारतीय हो, तुम तो बहुत खुश होगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के फैंस यह हार पचा नहीं पा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा भी इनमें से एक हैं। पाकिस्तान की हार के बाद जब रमीज राजा से एक भारतीय पत्रकार ने सवाल करने की कोशिश की तो वह भड़क गए। उन्होंने पत्रकार का फोन छीन लिया। भारतीय पत्रकार ने रमीज से कहा कि आवाम काफी नाखुश है। यह सुनते ही रमीज राजा गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि आप भारत से होंगे, तो आपकी आवाम तो काफी खुश होगी। आप इस तरह नहीं पूछ सकते। इतना कहकर उन्होंने फोन छीना और उसे नीचे कर दिया।
Ramiz Raja is rattled!
Journalist: Pakistan fans are unhappy.
Ramiz: You are from India? you must are happy
*Angrily Snatched mobile from him*
Then walk away, stop to talk to another.. tells his companion to remove hand from his shoulder & move aside.pic.twitter.com/YB057mOo0wविज्ञापन विज्ञापन— Jeev (@CricketJeevi) September 11, 2022
अच्छी शुरुआत के बावजूद हारा पाकिस्तान
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की आधी टीम को 58 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद शादाब खान की वजह से हसरंगा को दो जीवनदान मिले और उन्होंने 71 रन की पारी खेल श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। पाकिस्तान के गेंदबाज भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और श्रीलंकाई टीम 170 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में पाकिस्तान को पहली गेंद में ही 10 रन मिल गए थे। अब पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पास श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने का मौका था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने लगातार डॉट गेंदें खेली और खुद पर दबाव बना लिया। कप्तान बाबर पांच रन बनाकर आउट हो गए। फखर जमान भी अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। रिजवान ने इफ्तिखार के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और पाकिस्तान पर दबाव बनता गया। इसके बाद सभी बल्लेबाजों ने दबाव में आकर विकेट गंवाए और टीम 23 रन से हार गई।