फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chairman Mohsin Naqvi says It's not possible for Pakistan to play in India; Champions Trophy Controversy

IND vs PAK: 'पाकिस्तान के लिए भारत में खेलना संभव नहीं, क्योंकि...', पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन की एक और गीदड़भभकी

Thu, 28 Nov 2024 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी को बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। इसके बाद से चैंपियंस ट्रॉफी का भाग्य अधर में लटक गया है।

विज्ञापन
PCB Chairman Mohsin Naqvi says It's not possible for Pakistan to play in India; Champions Trophy Controversy
जय शाह और मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की एक और गीदड़भभकी सामने आई है। नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए भविष्य में किसी टूर्नामेंटों के लिए भारत की यात्रा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने से इनकार करता रहेगा, तब तक उनकी टीम भी भारत की यात्रा नहीं करेगी। नकवी ने इस स्थिति को असमान करार दिया।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद

बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी को बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। इसके बाद से चैंपियंस ट्रॉफी का भाग्य अधर में लटक गया है। टूर्नामेंट को किसी और देश में आयोजित किए जाने पर भी बातचीत चल रही है। आईसीसी ने अंतिम निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को अपने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम को लेकर नकवी का बयान

PCB Chairman Mohsin Naqvi says It's not possible for Pakistan to play in India; Champions Trophy Controversy
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
इस बैठके से पहले नकवी ने कहा, 'यह संभव नहीं है कि हर बार पाकिस्तान हर टूर्नामेंट के लिए भारत जाकर खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दें।' नकवी बुधवार रात चैंपियंस ट्रॉफी के लिए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने कहा- हमारे यहां ऐसी असमान स्थिति नहीं हो सकती।
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल को लेकर नकवी का यू टर्न

हालांकि, नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 'हाइब्रिड' मॉडल अपनाने को लेकर यू टर्न लिया। पहले उन्होंने कहा था कि पीसीबी हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट कराने को कभी स्वीकार नहीं करेगा। पिछले साल एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में ही खेला गया था। भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी मैच पाकिस्तान में आयोजित किए गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी यही प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर पहले इनकार करने के बाद अब पाकिस्तान ने यू टर्न ले लिया है।

जय शाह के चेयरमैन बनने पर नकवी का बयान

PCB Chairman Mohsin Naqvi says It's not possible for Pakistan to play in India; Champions Trophy Controversy
जय शाह - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, लेकिन हम अच्छी खबर और फैसले लेकर आएंगे जिन्हें हमारे लोग स्वीकार करेंगे।' नकवी ने उम्मीद जताई कि पांच दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने वाले जय शाह विश्व क्रिकेट और सभी सदस्य बोर्डों के हित में फैसले लेंगे। उन्होंने कहा, 'जय शाह दिसंबर में कार्यभार संभालेंगे और मुझे यकीन है कि एक बार जब वह बीसीसीआई से आईसीसी में चले जाएंगे, तो वह आईसीसी के लाभ के बारे में सोचेंगे और यही उन्हें करना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'जब भी कोई ऐसी भूमिका निभाता है तो उसे केवल उस संगठन के हितों पर विचार करना चाहिए।' ऐसी खबरें थीं कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई थी, लेकिन नकवी इस पर अड़े रहे। नकवी ने कहा कि ऐसे सभी फैसलों और आईसीसी बैठक के नतीजों से पाकिस्तान सरकार को अवगत कराया जाएगा, जो अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed