{"_id":"668688937836f3080e091c2c","slug":"pcb-chairman-mohsin-naqvi-says-decision-on-babar-future-as-captain-after-consultation-with-kirsten-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: बाबर आजम छोड़ेंगे टीम की कप्तानी? पीसीबी ने कप्तान के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: बाबर आजम छोड़ेंगे टीम की कप्तानी? पीसीबी ने कप्तान के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान
Thu, 04 Jul 2024 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:04 PM IST
सार
बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ग्रुप-ए में शामिल था जिसमे भारत, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका भी शामिल थे। पाकिस्तान को भारत तथा अमेरिका से हार मिली थी जिस कारण वह सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अमेरिका और वेस्टइंडीज में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम प्रशंसकों के साथ ही कई पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आए थे। बाबर को इस टूर्नामेंट से ठीक पहले ही दोबारा टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन बाबर के नेतृत्व में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कप्तान के तौर पर बाबर के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
ग्रुप चरण में ही थमा था पाकिस्तान का सफर
बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ग्रुप-ए में शामिल था जिसमे भारत, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका भी शामिल थे। पाकिस्तान को भारत तथा अमेरिका से हार मिली थी जिस कारण वह सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। उन्होंने ग्रुप-ए के अन्य दो मैच जीते थे। पाकिस्तान ने कनाडा को सात विकेट से और आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, यह उसके लिए आगे बढ़ने के लिए काफी नहीं था और अमेरिका की टीम पांच अंक लेकर इस ग्रुप से भारत के बाद सुपर आठ चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी थी।
बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ग्रुप-ए में शामिल था जिसमे भारत, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका भी शामिल थे। पाकिस्तान को भारत तथा अमेरिका से हार मिली थी जिस कारण वह सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। उन्होंने ग्रुप-ए के अन्य दो मैच जीते थे। पाकिस्तान ने कनाडा को सात विकेट से और आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, यह उसके लिए आगे बढ़ने के लिए काफी नहीं था और अमेरिका की टीम पांच अंक लेकर इस ग्रुप से भारत के बाद सुपर आठ चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि कप्तान के तौर पर बाबर आजम के भविष्य पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन तथा पूर्व खिलाड़ियों के साथ सलाह मश्विरे के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा। नकवी ने कहा कि वह कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद से यहां जल्द ही मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय टीम के टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करेंगे। नकवी ने टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद टीम की आलोचना की थी और कहा कि थी इसमें काफी बदलाव की जरूरत है।
उन्होंने कहा, मैंने कर्स्टन और महमूद से यहां आने के लिए कहा है क्योंकि मैं उनसे आमने सामने बात करना चाहता हूं। कर्स्टन ने टीम पर एक विस्तृत रिपोर्ट दी है जिससे हमें भविष्य के बारे में फैसला लेने में काफी मदद मिलेगी। अभी तक बाबर आजम के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।