{"_id":"6703e1345a57b8f66b03679a","slug":"pcb-chairman-mohsin-naqvi-confident-that-india-will-travel-to-pakistan-to-take-part-in-icc-champions-trophy-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: 'भारतीय टीम से मुझे पूरी उम्मीद है', पीसीबी अध्यक्ष नकवी को भारत के पाकिस्तान आने का भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: 'भारतीय टीम से मुझे पूरी उम्मीद है', पीसीबी अध्यक्ष नकवी को भारत के पाकिस्तान आने का भरोसा
Mon, 07 Oct 2024 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:56 PM IST
सार
पीसीबी अध्यक्ष नकवी को भले ही भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा करने की उम्मीद है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर है। हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि बोर्ड इस मामले में सरकार के निर्णय को देखेगी और उसका पालन करेगी।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उम्मीद जताई है कि भारत अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा। मोहसिन ने लाहौर में प्रेस वार्ता के दौरान यह बयान दिया। मालूम हो कि भारत ने जुलाई 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। यहां तक कि दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज भी अब नहीं खेली जाती है।
विज्ञापन
इन सब चीजों के बावजूद नकवी ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसमें भारत भी शामिल है। नकवी ने कहा कि इसके लिए तैयारियां अच्छी चल रही हैं। नकवी ने कहा कि फरवरी में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी स्टेडियम की स्थिति अच्छी हो जाएगी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नकवी ने कहा, भारतीय टीम से मुझे पूरी उम्मीद है। अभी तक कोई ऐसी चीज नहीं है जिसकी वजह से वो स्थगित करें या रद्द करें। तो सारी टीमें आएंगी, भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए आएगी। स्टेडियम भी समय से मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार हो जाएंगे और कोई भी बचा हुआ काम टूर्नामेंट के बाद पूरा हो जाएगा।
बीसीसीआई सरकार की मंजूरी पर निर्भर
पीसीबी अध्यक्ष नकवी को भले ही भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा करने की उम्मीद है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर है। हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि बोर्ड इस मामले में सरकार के निर्णय को देखेगी और उसका पालन करेगी। शुक्ला ने कहा था, फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए हमारी नीति रही है कि हम हमेशा सरकार की मंजूरी लेते हैं। इसका फैसला सरकार करती है कि हमारी टीम को किसी देश जाना है या नहीं। इस मामले में भी जो भी सरकार फैसले लेगी हम वैसा ही करेंगे।

हाईब्रिड मॉडल की मांग कर सकता है बीसीसीआई
ऐसी चर्चा चल रही है कि बीसीसीआई आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के बजाय श्रीलंका या दुबई में कराने की मांग कर सकता है। पिछले साल वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमें भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। श्रीलंका ने इस तरह एशिया कप के नौ मैचों की मेजबानी की थी, जबकि पाकिस्तान सिर्फ चार मैच ही आयोजित कर सका था। दूसरी तरफ, पीसीबी इस टूर्नामेंट को देश के बाहर कराए जाने के खिलाफ है।