फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RCB Playing XI IPL 2022 Mayank Agarwal vs Faf du Plessis check Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore probable playing xi

PBKS vs RCB Playing XI: पंजाब के सामने आरसीबी की चुनौती, जानें क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Sun, 27 Mar 2022 11:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Mar 2022 11:05 AM IST
सार

आईपीएल के 15वें सीजन का तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। 27 मार्च (रविवार) को होने वाले इस मुकाबले में दो नए कप्तान मयंक अग्रवाल और फाफ डुप्लेसिस आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
PBKS vs RCB Playing XI IPL 2022 Mayank Agarwal vs Faf du Plessis check Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore probable playing xi
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज शाम साढ़े सात बजे से होने वाले इस मुकाबले में दो नए कप्तान आमने-सामने होंगे। बैंगलोर की कमान सात करोड़ में लिए गए 37 वर्षीय फॉफ डुप्लेसिस के हाथ में होगी, जबकि मयंक अग्रवाल पंजाब के कप्तान होंगे। दोनों पर सही प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे
बैंगलोर के लिए यह आईपीएल एक नया अनुभव होगा। विराट कोहली आठ साल बाद टीम की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। वह सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। पिछली बार आरसीबी 2012 के आईपीएल में कोहली की कप्तानी के बिना खेली थी। विराट ने 2016 के आईपीएल में न सिर्फ टीम को फाइनल में पहुंचाया बल्कि चार शतक की मदद से 900 से अधिक रन भी बनाए।
विज्ञापन


आरसीबी को इस बार भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वैसे दोनों ही टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कांटे की टक्कर रही है। 28 मैच दोनों के बीच अब तक हुए हैं जिसमें 15 में पंजाब को 13 में बैंगलोर को जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PBKS vs RCB Playing XI IPL 2022 Mayank Agarwal vs Faf du Plessis check Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore probable playing xi
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और बैंगलोर इन खिलाड़ियों के बिना उतरेगी
पंजाब किंग्स को पहले मैच में जॉनी बेयरस्टो और कगिसो रबाडा की सेवाएं नहीं मिलेंगी। दूसरी ओर, फाफ डुप्लेसिस के सामने चुनौती होगी कि वे विराट कोहली के साथ खुद ओपनिंग करें या किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजें। ग्लेन मैक्सवेल के शुरुआती पांच मैचों में नहीं होने के कारण डुप्लेसिस मध्यक्रम में उतर सकते हैं। युवा अनुज रावत को ओपनिंग के लिए कोहली के साथ भेजा जा सकता है।

आरसीबी के लिए हसरंगा और डेविड विली खेल सकते हैं
पिछले साल आरसीबी के पास बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन था। तब दाएं हाथ के कोहली के साथ बाएं हाथ के देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करते थे। इस बार बाएं हाथ के अनुज रावत को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। गेंदबाजी की बात करें तो जोश हेजलवुड और जेसन बेहरेनडॉर्फ इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मोहम्मद सिराज को डेविड विली और हर्षल पटेल का साथ मिल सकता है। जरूरत के समय शेरफेन रदरफोर्ड तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। स्पिन में वनिंदु हसरंगा कमान संभालेंगे।

पंजाब में लिविंगस्टोन और शाहरुख पर होंगी निगाहें
पंजाब किंग्स की बात करें तो मयंक अग्रवाल के साथ शिखर धवन ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। उनके बाद विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह या जीतेश शर्मा में से किसी एक को भेजा जा सकता है। लियाम लिविंगस्टोन चौथे और शाहरुख खान पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं। छठे और सातवें नंबर पर फिनिशर की भूमिका में भानुका राजपक्षे और ओडेन स्मिथ हो सकते हैं। अब देखना है कि राज बावा और ऋषि धवन को मौका मिलता है या नहीं। गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह को संदीप शर्मा, राहुल चाहर और हरप्रीत बरार का साथ मिल सकता है।

पंजाब की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे, ओडेन स्मिथ, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर और संदीप शर्मा।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली और मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed