{"_id":"6836ec6ac8826668c402e91d","slug":"pbks-vs-rcb-ipl-2025-qualifier-1-weather-forecast-update-and-pitch-report-mullanpur-cricket-stadium-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Weather Update: बारिश में धुला आरसीबी और पंजाब का मैच तो किसे होगा फायदा? जानें मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RCB Weather Update: बारिश में धुला आरसीबी और पंजाब का मैच तो किसे होगा फायदा? जानें मौसम का हाल
Wed, 28 May 2025 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 May 2025 04:29 PM IST
सार
PBKS vs RCB Qualifier 1 Weather Mullanpur Stadium Pitch Report: बारिश ने इस सीजन कुछ मुकाबलों में असर डाला है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब मैच के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय रखा है जिससे बारिश होने की स्थिति में मैच होने की उम्मीद बची रहे।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब और आरसीबी ने अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते है और पंजाब तथा आरसीबी इसका फायदा उठाना चाहेंगी।
विज्ञापन
11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है पंजाब
पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसका श्रेय अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी को जाता है जिन्होंने टीम की संस्कृति को बदलकर उसे नया स्वरूप प्रदान किया। दूसरी ओर, आरसीबी को नॉकआउट चरण में कई बार हार का सामना करना पड़ा तथा इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करने की उम्मीद कर रही है। उनके अपने शब्दों में खिताब के दोनों दावेदारों के लिए काम अभी आधा ही हुआ है।

पंजाब के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय
पंजाब के लिए चिंता का विषय गेंदबाजी विभाग है, विशेषकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन के जाने के बाद, जो राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। यानसेन ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण ओवर फेंके और टीम को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। काइल जैमीसन ने आपने पहले मैच में कुछ उम्मीद जगाई है, लेकिन उन्हें प्रभाव छोड़ने के लिए बेहतर गेंदबाजी करनी होगी। ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी यानसेन की जगह ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'अविश्वसनीय कदम', आईपीएल फाइनल में सेना प्रमुखों को बुलाए जाने पर खुश हुए गंभीर; बीसीसीआई को सराहा

बीसीसीआई ने बढ़ाया है मैच का समय
आरसीबी को भी टूर्नामेंट के अंतिम चरण में कुछ खिलाड़ियों की चोट को लेकर चिंता थी लेकिन वह काफी हद तक दूर हो गई है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है और टिम डेविड भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे टीम में अधिक संतुलन आएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा जो पंजाब का घरेलू मैदान भी है। बारिश ने इस सीजन कुछ मुकाबलों में असर डाला है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब मैच के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय रखा है जिससे बारिश होने की स्थिति में मैच होने की उम्मीद बची रहे।

पंजाब-आरसीबी मैच के लिए नहीं रखा गया रिजर्व डे
पंजाब और आरसीबी के बीच मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है और अगर बारिश में मैच धुला तो इसका फायदा पंजाब किंग्स को हो सकता है। दरअसल, पंजाब की टीम ग्रुप चरण में पहले स्थान पर रही थी और अगर इस मैच में बारिश ने खलल डाला और मैच रद्द हुआ तो वह शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और आरसीबी को खिताबी मैच में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 मुकाबला जीतना होगा।
मुल्लांपुर में मैच के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बारिश की संभावना एक प्रतिशत है, जबकि आसमान में बादल छाए रहने की संभावना 50 प्रतिशत है। हालांकि, पंजाब और आरसीबी के साथ ही क्रिकेट प्रशंसक चाहेंगे कि बिना किसी रुकावट के मैच हो।