फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RCB Analysis Poor fielding and bowling was reason for RCB defeat hard work of Faf du Plessis Virat Kohli and Dinesh Karthik wasted

PBKS vs RCB Analysis: फील्डिंग और गेंदबाजी ने डुबोई आरसीबी की लुटिया, बल्लेबाजों की मेहनत बेकार

Mon, 28 Mar 2022 01:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 28 Mar 2022 01:25 AM IST
सार

पिछले सीजन तक मैच के अहम मौकों पर गलती करने वाली पंजाब की टीम रविवार को सकारात्मक नजर आई। बल्लेबाजी में निचले क्रम तक विकल्प होने का फायदा टीम को मिला।

विज्ञापन
PBKS vs RCB Analysis Poor fielding and bowling was reason for RCB defeat hard work of Faf du Plessis Virat Kohli and Dinesh Karthik wasted
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा कर तलहका मचा दिया। पिछले सीजन तक मैच के अहम मौकों पर गलती करने वाली पंजाब की टीम रविवार को सकारात्मक नजर आई। बल्लेबाजी में निचले क्रम तक विकल्प होने का फायदा टीम को मिला। ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान ने 25 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी की और टीम को रोमांचक मैच में जीत दिला दी।
विज्ञापन


मैच में टर्निंग पॉइंट:
1. दिनेश कार्तिक ने दो बार शिखर धवन को जीवनदान दिया। पहले तो धवन जब 14 रन के निजी स्कोर पर थे तब कार्तिक उन्हें स्टंप आउट नहीं कर पाए। इसके बाद 22 रन के निजी स्कोर पर उन्होंने धवन का कैच टपका दिया। धवन ने 29 गेंद पर 43 रन बना दिए और पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

2. ओडियन स्मिथ का आसान कैच अनुज रावत ने छोड़ दिया। कैच छोड़े जाने के समय स्मिथ का स्कोर सिर्फ एक रन था। इसके बाद उन्होंने तीन छक्के लगा दिए। टीम को मुश्किल लग रहे मैच में स्मिथ ने आसान जीत दिला दी। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी माना कि स्मिथ का कैच छोड़ना महंगा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरसीबी के लिए मैच में क्या हुआ?
पावरप्ले में आरसीबी के बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला:
पिछले साल तक देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ओपनिंग करते थे। इस मैच में कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाज शुरुआती छह ओवर में सिर्फ 41 रन बनाए। अनुज रावत ने तब तक 17 गेंद पर 19 और डुप्लेसिस ने 19 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाए थे।

फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पंजाब के गेंदबाजों को कूटा: अनुज रावत के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही तेजी से रन बनाए। कोहली के हाथ खोलने के कारण डुप्लेसिस के ऊपर से दबाव हट गया। उन्होंने भी तेजी से रन बनाए। कोहली और डुप्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद पर 118 रनों की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 57 गेंद पर 88 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। कोहली ने 29 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए।



दिनेश कार्तिक ने निभाई फिनिशर की भूमिका: अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी की। वे जब 17.1 ओवर में डुप्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर आए। उस समय स्कोर दो विकेट पर 168 रन था। कार्तिक ने 14 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 रन ठोक दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 228.57 रहा। कार्तिक को आरसीबी ने फिनिशर की भूमिका के लिए ही 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।



आरसीबी के गेंदबाजों की हुई कुटाई: आरसीबी के एक गेंदबाज को छोड़कर सभी ने नौ से ज्यादा की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। डेविड विली ने तीन ओवर में 28, मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 59, आकाश दीप ने तीन ओवर में 38, वनिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 40 और हर्षल पटेल ने चार ओवर में 36 रन दिए।

डुप्लेसिस की कप्तानी पर सवाल: फाफ डुप्लेसिस को हमेशा से ही डिफेंसिव कप्तान माना जाता है। वे विपक्षी टीम पर ज्यादा अटैक नहीं करते। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी करते समय उनकी यही समस्या थी। आईपीएल में भी वह सामने आ गई। वे विकेट लेने से ज्यादा रन बचाने के लिए फील्डिंग सेट करते दिखे। उन्होंने शाहबाज अहमद से सिर्फ एक ओवर कराया। अहमद ने एक ओवर में सिर्फ छह रन दिए थे। पंजाब के बल्लेबाजों को स्पिन से फंसाया जा सकता था।

पंजाब किंग्स के लिए मैच में क्या हुआ?
तेज गेंदबाज फेल, स्पिनर में सिर्फ राहुल चाहर चले:
पंजाब के तेज गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। संदीप शर्मा ने चार ओवर में 37, अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 31 और ओडियन स्मिथ ने चार ओवर में 52 रन दिए। स्पिनरों में हरप्रीत बराबर ने तीन ओवर में 38 और लियाम लिविंगस्टन ने एक ओवर में 14 रन दिए। सिर्फ राहुल चाहर ही बेहतर नजर आए। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दी: पंजाब की मजबूती उसके ओपनर्स हैं। यह इस मैच में भी साबित हो गया। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 71 रनों की साझेदारी की। अग्रवाल ने 24 गेंद पर 32 और धवन ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए। दोनों ओपनर बल्लेबाजों से आगे के मैचों में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद फ्रेंचाइजी को होगी।




शाहरुख और स्मिथ रहे प्लस पॉइंट: शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ ने नाबाद 52 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। पिछले दो-तीन सीजन से फिनिशर की कमी पंजाब को बराबर खली है। इनदोनों ने उस कमी को पूरा कर दिया है। अब देखना है कि आगे के मैचों में दोनों बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed