{"_id":"67ff22ad71562ac93c0ae577","slug":"pbks-vs-kkr-rahane-took-responsibility-for-defeat-against-punjab-ponting-shocking-revelation-on-chahal-ipl-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs KKR: रहाणे बोले- पंजाब के खिलाफ हार के लिए मैं जिम्मेदार; पोंटिंग ने चहल को लेकर कही चौंकाने वाली बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs KKR: रहाणे बोले- पंजाब के खिलाफ हार के लिए मैं जिम्मेदार; पोंटिंग ने चहल को लेकर कही चौंकाने वाली बात
Wed, 16 Apr 2025 08:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:53 AM IST
सार
रहाणे के आउट होते ही केकेआर की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने आखिरी आठ विकेट 33 रन के अंदर गंवा दिए। रहाणे ने खराब बल्लेबाजी पर भी हार का ठीकरा फोड़ा। वहीं, पोंटिंग ने इसे अपनी कोचिंग में हासिल की अब तक सबसे बेहतरीन जीत बताया है।
विज्ञापन
केकेआर बनाम पीबीकेएस
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2025 में मंगलवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हरा दिया। इस लो स्कोरिंग मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 111 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। केकेआर की हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार की जिम्मेदारी खुद पर ली है। वहीं, पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि इस मुकाबले से पहले युजवेंद्र चहल को फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा था। उन्हें चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद वह खेले। चहल प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। पंजाब ने आईपीएल में सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कप्तान रहाणे ने ली हार की जिम्मेदारी
रहाणे ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनकी टीम ने बहुत खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, 'मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, मैंने गलत शॉट खेला था।' रहाणे युजवेंद्र चहल की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हुए, लेकिन मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू नहीं लेने का उनका फैसला महंगा साबित हुआ। रिप्ले में गेंद ऑफ स्टंप से बाहर निकलती दिख रही थी। रहाणे ने कहा कि वह पूरी तरह पक्का नहीं थे कि गेंद विकेट के बाहर निकलेगी। उन्होंने कहा, 'वह गेंद विकेट को मिस करती, लेकिन सब कुछ वहीं से शुरू हुआ। उस समय कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। मै खुद भी पक्का नहीं था, इसलिए रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया।'

रहाणे के आउट होते ही केकेआर की पारी लड़खड़ाई
रहाणे के आउट होते ही केकेआर की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने आखिरी आठ विकेट 33 रन के अंदर गंवा दिए। रहाणे ने खराब बल्लेबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा, 'पिच आसान नहीं थी, लेकिन 111 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता था। बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाजों ने पंजाब जैसे मजबूत बल्लेबाजी यूनिट के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हमने बल्लेबाजी में लापरवाही दिखायी और पूरी टीम को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।'
PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स ने बनाया अपना तीसरा न्यूनतम स्कोर, दूसरी बार केकेआर के खिलाफ हुए ऑलआउट; हर्षित चमके

'इस तरह के मैच देखने की आदत नहीं'
वहीं, मैच के बाद पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, 'हृदय गति अभी भी तेज है। मैं अब 50 साल का हूं और इस तरह के मैच देखने की आदत नहीं है। 112 का बचाव करते हुए हमने 16 रन से जीत हासिल की। मैंने पहली पारी के बाद अपने खिलाड़ियों से कहा था कि इन जैसे छोटे लक्ष्य कभी-कभी सबसे कठिन होते हैं। विकेट आसान नहीं था। गेंद रुक रुक कर आ रही थी, लेकिन चहल के बारे में क्या ही कहना! क्या गेंदबाजी स्पेल था उनका! चहल को कंधे की चोट की वजह से फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा था। मैं उन्हें वार्म-अप से लेकर आया और उनकी आंखों में देखकर पूछा- दोस्त क्या आप ठीक हैं? उन्होंने कहा कि कोच मैं 100 प्रतिशत ठीक हूं। मुझे खेलने दैं और अब देखें क्या शानदार गेंदबाजी की उन्होंने।'

पोंटिंग की अब तक की सबसे बेहतरीन जीत
पोंटिंग ने कहा, 'अगर हम यह मैच हार भी जाते तो भी हम दूसरे हाफ में जिस तरह से आगे बढ़े उस पर मुझे गर्व होता। हमारी बल्लेबाजी खराब थी, शॉट चयन और उसे खेलना, सब खराब था, लेकिन जब मैंने हमें गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरते हुए देखा तो मैं समझ गया था। हमें जल्दी विकेट मिले और हमने जो कमी बल्लेबाजी में छोड़ी थी, वह गेंदबाजी में नहीं दिखी। हमें विश्वास था और मैदान में पूरी ऊर्जा के साथ खेले जो देखने लायक था। इसलिए अगर हम हार भी जाते तो भी मैं उनसे कहता कि ये आत्मविश्वास बताता है कि आप इस सीजन के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि मिड इनिंग्स में दुनिया भर में बहुत सारे लोग ये मानकर बैठे थे कि हम इसका बचाव नहीं कर सकते थे। इसलिए सभी लड़कों को श्रेय। वे इस मैच में गजब का खेले। मैंने आईपीएल में बहुत सारे मैचों में कोचिंग की है और यह मेरे लिए अब तक हासिल की सबसे बेहतरीन जीत है।'