फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pay dispute over with Cricket Australia and players reaching landmark deal on revenue shareing

खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया का वेतन विवाद, खिलाड़ियों को मिलेगा राजस्व का 30 फीसदी हिस्सा

Thu, 03 Aug 2017 11:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 03 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pay dispute over with Cricket Australia and players reaching landmark deal on revenue shareing
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
पिछले कई महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के बीच चल रहा वेतन विवाद आखिरकार नए करार के साथ खत्म हो गया। नए मॉडल के तहत अब खिलाड़ियों को कुल राजस्व का 30 फिसदी हिस्सा मिलेगा जिसमें 27.5 फीसदी पूर्वानुमान कमाई और 2.5 फीसदी प्रदर्शन के आधार पर होगा।
विज्ञापन


नया करार अगले पांच वर्षों के लिए संभवत: 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक होगा। सीए और खिलाड़ियों की यूनियन के बीच इस करार के बाद बांग्लादेश दौरा और एशेज सीरीज पर मंडरा रहे खतरे का भी अंत हो गया है। इस विवाद ने ऑस्ट्रेलिया के करीब 230 क्रिकेटरों को पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार कर दिया था, जिन्होंने बोर्ड के पिछले पांच वर्ष के समझौते को मानने से इंकार कर दिया था जो पिछले 30 जून को ही समाप्त हो चुका था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आए इस भूचाल की भेंट ऑस्ट्रेलिया-ए का दौरा पहले ही भेंट चढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed