फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins will be available in Boxing Day Test did not play second match after coming in contact with Covid-19 infected person

AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे पैट कमिंस, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद नहीं खेला था दूसरा मैच

Sat, 18 Dec 2021 03:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए उपलब्ध  रहेंगे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद उन्हें एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में खेलने की अनुमति नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
Pat Cummins will be available in Boxing Day Test did not play second match after coming in contact with Covid-19 infected person
पैट कमिंस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। दोनों देशों के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद दूसरे टेस्ट में खेलने की अनुमति नहीं दी गई थी। वह एडिलेड के एक होटल में टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन


पृथकवास में हैं कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान मौजूदा समय में सिडनी में हैं और वह पृथकवास में रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुलासा किया कि दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज कमिंस का कोविड -19 परीक्षण किया गया है जिनमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। अब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते है हालांकि, कमिंस को आबादी वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट के लिए तैयारी कर सकते है कमिंस

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, पैट कमिंस अब मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी फिटनेस और प्रशिक्षण पर काम कर सकते हैं। सीए के बयान के मुताबिक, कमिंस, जिन्होंने कोरोना के लिए जांच करवाई और उनकी रिपोर्ट निगेटिव रही, वह परिवार के साथ मिल सकते हैं, लेकिन केवल छोटे समूहों में, जबकि किसी भी अत्यधिक आबादी वाले स्थान विशेष रूप से घर के अंदर न जाने को कहा गया है, वह तीसरे टेस्ट के लिए अपनी फिटनेस पर काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैट कमिंस को घर जाने की अनुमति दी गई

पैट कमिंस को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा घर जाने की अनुमति दी गई थी। तेज गेंदबाज चार्टर्ड फ्लाइट लेंगे और सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और घर पहुंचेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, साउथ ऑस्ट्रेलिया हेल्थ ने पैट कमिंस को न्यूसाउथ वेल्स घर जाने का अनुमित दे दी है, वह घऱ जाने के लिए सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और चार्टर्ड उड़ान से घर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed