{"_id":"5bf20128bdec2269a369bdf8","slug":"pat-cummins-says-he-will-be-shocked-if-virat-kohli-play-silently","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली का यह बयान सुन हैरान हुआ तूफानी गेंदबाज, आक्रामक रवैये को लेकर दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली का यह बयान सुन हैरान हुआ तूफानी गेंदबाज, आक्रामक रवैये को लेकर दिया जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
virat kohli test
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें किसी खिलाड़ी से मैदान पर तकरार में दिलचस्पी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिए उनके खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए। कमिंस ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा, 'मैंने उन्हें मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं करते हैं तो मुझे हैरानी होगी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होते हैं। हम इसके लिए तैयार रहेंगे। हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है. हम उनके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे।'
विज्ञापन