{"_id":"5e0e032cbeab98e9ae4e8af6","slug":"parthiv-patels-advice-to-rishabh-pant-keep-away-from-opinions-focus-on-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्थिव पटेल की ऋषभ पंत को सलाह, कहा- सुझावों से दूर रहकर करो खेल पर फोकस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पार्थिव पटेल की ऋषभ पंत को सलाह, कहा- सुझावों से दूर रहकर करो खेल पर फोकस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 02 Jan 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पंत और पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को सलाह दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि पंत लोगों के सुझावों से दूर रहकर खेल पर अपना फोकस करें।
2 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
पटेल ने कहा, 'आज के युवाओं को बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलता है। लेकिन जब आप खराब फार्म में होते हैं तो सभी ओर से सलाह मिलने लगती है। इनसे परे रहकर अपने खेल पर फोकस करना जरूरी है।'
3 of 6
पार्थिव पटेल
17 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पटेल ने कहा, 'भारत के लिए खेलते समय काफी दबाव होता है। अलग अलग हालात में हर खिलाड़ी पर दबाव होता है। ऐसे दबाव के हालात में ही आपका हुनर निखरता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वह अच्छा खेला। वह मैदान पर भी पूरा मजा लेता है। ऐसे दबाव के हालात से निकलकर वह बेहतर खिलाड़ी बनेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
वहीं, पंत की विकेटकीपिंग तकनीक के बारे में उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के लिए आप खेल रहे हैं तो आप में कुछ तो होगा। उसने इंग्लैंड जैसी कठिन जगह पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जहां गेंद बहुत स्विंग लेती है। वह युवा खिलाड़ी है और एक दो पारियों में उसका आत्मविश्वास लौट आएगा।'
विज्ञापन
5 of 6
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के बारे में पूछने पर उन्होंने ऋद्धिमान साहा का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है। वह जिस तरह से कैच लपकता है और मैदान पर ऊर्जा लेकर आता है, इसमें कोई शक नहीं कि वह दुनिया का नंबर एक विकेटकीपर है। उसे पता है कि उसके लिए क्या अच्छा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।