{"_id":"5c6e82cfbdec22738e36b9f0","slug":"parthiv-patel-appeal-fans-pls-keep-my-father-in-your-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की बीमारी ने पार्थिव पटेल को बनाया बेबस, भावुक होकर दुनिया से की यह अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता की बीमारी ने पार्थिव पटेल को बनाया बेबस, भावुक होकर दुनिया से की यह अपील
Thu, 21 Feb 2019 04:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 21 Feb 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
पार्थिव पटेल
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल सोशल मीडिया पर भावुक अपील की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पिता के लिए दुआ करने की मांग की है। पटेल ने ट्विटर पर अपने पिता की बीमारी के बारे में बताया।
विज्ञापन
करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे 33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव ने लिखा, 'मेरे पिता को अपनी दुआ में याद रखें। वह ब्रेन हैमरेज से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Pls keep my father in ur prayers..he is suffering from brain haemorrhage..🙏🙏🙏
— parthiv patel (@parthiv9) February 20, 2019
टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट और 38 वन-डे इंटरनेशनल खेलने वाले पटेल के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10772 रन दर्ज हैं। इसके अलावा पार्थिव की कप्तानी में गुजराज ने 2016-17 सत्र में रणजी ट्रॉफी भी जीती। फिलहाल वो लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पार्थिव ने अपना आखिरी टेस्ट 2018 और आखिरी वन-डे 2012 में खेला था।