फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Panyangara out of India series with back injury

IND v ZIM: यहां भी शुरू हो गया खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला

Sat, 04 Jun 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jun 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Panyangara out of India series with back injury

टीम इंडिया अभी जिम्बाब्वे भी नहीं पहुंची है और दोनों टीमों के बीच दौरे का पहला मैच होने में अभी वक्त भी है, लेकिन खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला यहां भी शुरू हो गया।

विज्ञापन


दौरे का पहला मैच 11 को हरारे में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले ही मेजबान टीम को जोर का झटका लगा। जिम्बाब्वे के मीडियम पेसर तिनाशे पैनियंगारा पीठ की चोट के कारण भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 की सीरीज से हट गए हैं।
विज्ञापन


पैनियंगारा की जगह जिम्बाब्वे ने ताउरी मुजारबानी को शामिल किया है जो इससे पहले छह वनडे और सात टी-20 खेल चुके हैं। पिछले महीने खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रारूपों में मेजबान टीम की कमान ग्रीम क्रीमर के पास होगी। हैमिल्टन मस्काद्जा सीरीज में कप्तान नहीं रहेंगे लेकिन बतौर खिलाड़ी उन्होंने अपनी जगह कायम रखी है। चोट के कारण इस साल हुए टी-20 विश्व कप में नहीं खेल सके ग्रीम क्रीमर ने कप्तान के तौर पर टीम में वापसी की है।

लेग स्पिनर क्रीमर के अलावा टीम में बाएं हाथ के स्पिनर वेलिंगटन मस्काद्जा, टेंडई चिसोरो और अन्य लेग स्पिनर तिमकेन मारूमा शामिल होंगे। टेंडई चराता, डोनाल्ड तिरिपानो और नेविली मादजीवा सीमर होंगे। बल्लेबाजी में एल्टन चिंगुबुरा सिकंदर रजा, सीन विलियम्स और क्रेग इर्विन शीर्ष और मध्यक्रम में होंगे।


वनडे सीरीज 11 से 15 जून तक और टी-20 सीरीज 18 से 22 जून तक खेली जाएगी। सभी मैच हरारे में होंगे। टीम इंडिया की अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed