WI Inning
86/1 (6.4 ov)
Shimron Hetmyer 22(7)*
Shai Hope 30 (18)
IND elected to bowl
{"_id":"57d15d874f1c1b6474318650","slug":"pandey-hits-77-but-swepson-s-4-78-restricts-india-a-to-230","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष पांडे ने खेली साहसिक पारी, भारतीय टीम 230 रन पर ढेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मनीष पांडे ने खेली साहसिक पारी, भारतीय टीम 230 रन पर ढेर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय टीम के लिए मनीष पांडे ने साहसिक पारी जरूर खेली, लेकिन 230 पर ढेर हो ही गई।
विज्ञापन
मनीष पांडे (77) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने इसके जवाब में बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए थे।
कैमरन बैंक्रॉफ्ट 10 और जोए बर्न्स 12 रन पर नाबाद लौटे। भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज पांडे ने 76 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया। मनीष के आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाज महज 42 रन ही जोड़ सके।
विज्ञापन
भारत-ए के कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अखिल हेरवाडकर और फैज फजल ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। हेरवाडकर ने 34 जबकि फजल ने 48 रन का योगदान दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (19) और पांडे ने कुल रन संख्या को 100 के पार पहुंचाया। करुण नायर 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि शर्दुल ठाकुर ने 17 रन की पारी खेली। जयंत यादव 11 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्वेप्सन ने चार जबकि डेविड मूडी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर : भारत-ए पहली पारी: 81.3 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट (मनीष पांडे 77, एम स्वेप्सन 4/78)। ऑस्ट्रेलिया-ए पहली पारी : 6 ओवर में बिना कोई नुकसान के 25 रन।