{"_id":"5cf50b5ebdec2207194b18ec","slug":"pakistanis-love-virat-kohli-says-younis-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स'
Mon, 03 Jun 2019 07:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा है कि विराट कोहली उदीयमान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के लिए आदर्श हैं और वह भारतीय कप्तान की शैली और हाव भाव को अपनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
यूनिस ने इंडिया टुडे के ‘सलाम क्रिकेट 2019 ’ शो में कहा, ‘विराट कोहली को पाकिस्तानी बहुत पसंद करते हैं। आज कई पाकिस्तानी खिलाड़ी उनकी तरह बनना चाहते हैं। उनके जैसी फिटनेस और हाव भाव चाहते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्व कप में कोहली भारत की सफलता की कुंजी होंगे। उन्होंने कहा, ‘एशिया कप में वह नहीं खेला था तो स्टेडियम खचाखच भरे नहीं थे। वह विश्व कप में भारत के लिए बड़ा खिलाड़ी है।’ भारत और पाकिस्तान का सामना 16 जून को मैनचेस्टर में होगा।
विज्ञापन