{"_id":"c3172a9c-d59a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pakistani-players-are-mentally-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मानसिक रूप से परेशान हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मानसिक रूप से परेशान हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने देश की क्रिकेट व्यवस्था पर आक्रामक रवैया जारी रखते हुए राष्ट्रीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को मानसिक रूप से परेशान बताया है।
विज्ञापन
शोएब ने कहा, 'कई खिलाड़ी मैदान में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं क्यों? क्योंकि वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें कई तरह के डर हैं। उन डरों को हटाना होगा और यह कोच का काम है। कोच का काम खेल सिखाना नहीं है।'
विज्ञापन
शोएब ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह कड़ी टिपण्णी की है।
भारत-पाकिस्तान में हाई वोल्टेज मुकाबला
विज्ञापन
नए कोच की जरूरत
अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट 'अंधकार युग' से गुजर रहा है। खराब कोचिंग के चलते बल्लेबाजो का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पाकिस्तानी टीम को नए कोच की जरूरत है जो खिलाड़ियों में एकता बनाए रखे।
उन्होंने पाक कोच के लिए टॉम मूडी के नाम का समर्थन भी किया।
कैप्टन की तारीफ
पाकिस्तान के प्रदर्शन को निराशाजनक बताते हुए शोएब ने कहा कि पिछले 12 वनडे मैचों में से सात में पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई है।
हालांकि उन्होंने पाकिस्तानी टीम के कप्तान मिसबाक-उल-हक का बचाव किया है। पाक टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर मिसबाक की आलोचना की जा रही थी।
शोएब ने कहा कि मिसबाह ने लागातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।