फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani fan meets and hugs Rohit Sharma appeals to show mercy on Pakistan team

IND vs PAK: रोहित के गले लगने वाले फैन की अपील, हमारी टीम पर रहम करना, आमिर-अफरीदी नहीं हैं

Sat, 27 Aug 2022 08:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 08:03 PM IST
सार

रोहित शर्मा से मिलने के बाद पाकिस्तानी फैन ने उनसे अपील की है कि पाकिस्तानी टीम पर थोड़ा रहम करें। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद आमिर नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Pakistani fan meets and hugs Rohit Sharma appeals to show mercy on Pakistan team
पाकिस्तानी फैन से मिलते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयारी में लगे हुए हैं और कई फैंस भी पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं। इसमें से एक फैन रोहित शर्मा से मिलने भी पहुंचा। टीम इंडिया मैदान के अंदर अभ्यास कर रही थी और रोहित का यह पाकिस्तानी मैदान के बाहर उनका इंतजार कर रहा था। रोहित को यह पता चला तो वो मैदान के किनारे अपने फैंस से मिलने पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन


रोहित और उनके फैंस के बीच लोहे की जाली होती है। ऐसे में रोहित सभी फैंस से हाथ मिलाते हैं और उनके साथ सेल्फी लेते हैं। इस बीच एक फैन उनके गले लगने की इच्छा जाहिर करता है। इस पर रोहित कहते हैं कि बीच में जाली है, गले कैसे लगेंगे। पाकिस्तानी फैन के कहने पर रोहित जाली के दूसरी तरफ से ही उसे गले लगा लेते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित से मिलने के बाद फैन की अपील
रोहित शर्मा से मिलने के बाद उनके फैन काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा " जैसे ही मैने आवाज दी कि हम पाकिस्तानी हैं तो वो अपना अभ्यास छोड़कर उनके पास आए और उनसे मिले, गले लगे और सलाम दुआ की, उनसे बात की। इस दौरान उन्होंने रोहित से कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अपना हाथ हल्का रखें। क्योंकि, उनके गेंदबाज नए हैं। शाहीनशाह अफरीदी और आमिर नहीं हैं।" इसके बाद रोहित के पाकिस्तानी फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हिंदुस्तान वालों के साथ गुजारा कर लेना। 


कोहली से भी मिलने पहुंचा था खास फैन
रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली से भी उनका पाकिस्तानी फैन मिलने पहुंचा था। सुरक्षाकर्मिययों ने उसे रोक दिया था, लेकिन फैन ने जोर से आवाज लगाकर कोहली को बुलाया। आवाज सुन विराट लौट आए और अपने फैन के साथ सेल्फी ली। इसके बाद गार्ड ने भी उनके साथ सेल्फी ली। विराट के फैन ने बताया कि वह बाबर आजम के शहर से हैं और दुबई सिर्फ विराट से मिलने के लिए आया था। अब उसकी इच्छा पूरी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed